Breaking News

Southwest Monsoon के जल्द सक्रीय होने की संभावना, जानें कहा होगी बारिश

कुछ दिनों पहले चली मानसून के तेज़ी के बाद एक बार फिर इंतज़ार का आलम शुरू हो गया है। लेकिन भारतीय मौसम विभाग (आर्इएमडी) ने Southwest Monsoon के जल्द ही सक्रीय होने के संकेत दिए हैं।

अगले पांच-छह दिन में सक्रीय होगा Southwest Monsoon

बता दें कि भारतीय मौसम विभाग (आर्इएमडी) ने Southwest Monsoon के पांच-छह दिनों में फिर से सक्रिय होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की स्थिति सामान्य रहने की उम्मीद है। मानसून अपनी उत्तरी सीमा को छूता हुआ ठाणे (मुंबई), अहमदनगर, बुलढाना, अमरावती, गोंदिया, तीतलागढ़, कटक, मेदिनीपुर, ग्वालपाड़ा और बागडोगरा तक जाता है। दक्षिण-पश्चिमी मानसून 15 जून से पहले तेजी से सक्रिय हुआ था लेकिन इस समय यह बिल्कुल शांत है। इसके अगले पांच-छह दिन में एक बार फिर सक्रिय होने की आशा है।

  • भारतीय मौसम विभाग के अतिरिक्त महापात्र के अनुसार ओडिशा और पूर्वी भारत के ज्यादातर इलाकों में 23-24 जून से आैर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और दक्षिण के अन्य इलाकों में 26 जून से बरसात शुरू होगी।
  • मौसम विभाग ने 18 जून को कोंकण के कुछ इलाकों, गोवा और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश के आसार जताए हैं।
    पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र और केरल में भी बारिश होने की संभावना है।
  • मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में अलग-अलग जगहों पर तेज आंधी आ सकती है।
  • इसके आलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और मराठवाड़ा समेत कर्इ राज्यों में तेज हवाओं के चलने के आसार नजर आ रहे हैं।

About Samar Saleel

Check Also

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का मिशन दक्षिण, पीएम मोदी ने किया पलक्कड़ में रोड शो

लोकसभा चुनाव से पहले दक्षिण में अपनी पकड़ को मजबूत बनाने के लिए भाजपा की ...