Breaking News

Weather : अगले तीन दिनों में यहां हो सकती है बारिश

पूर्वोत्तर मानसून का असर अब पूरे देश में दिखना शुरू हो गया है। इस मानसून का सबसे ज्यादा असर दक्षिण प्रायद्विपीय भारत पर रहेगा। वहीँ Weather मौसम वैज्ञानिकों ने कुछ इलाकों में अगले तीन दिन के अंदर बारिश के आसार व्यक्त किये हैं।

Weather : पूर्वोत्तर भारत में कोहरे की सम्भावना

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर मानसून या शीत मानसून की वजह से असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा समेत पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। जिससे यहां तेजी से ठंड बढ़ने की संभावनाएं हैं। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो बीते तीन दिनों से म्यामांर के दक्षिण आैर उसके आसपास के इलाकों में लो प्रेशर बना है। जिससे अंडमान आैर निकाेबार द्वीप समूह भी प्रभावित हो सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम राजस्थान आैर उसके आसपास के इलाकों में इसका असर देखने को मिलेगा। यहां तेज हवाएं आैर धूल भरी आंधी चलेगी।

ये भी पढ़ें – बढ़ता प्रदूषण देश की बड़ी समस्या

About Samar Saleel

Check Also

पीएम मोदी ने प्राकृतिक आपदाओं पर जताई चिंता, बोले- इस कॉन्फ्रेंस का फोकस वैश्विक दक्षिण पर

नई दिल्ली:  लोकसभा चुनाव के प्रचार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में ...