Breaking News

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में यूनाइटेड लेफ्ट ने मारी बाजी

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के केन्द्रीय पैनल के लिए हुए चुनाव में यूनाइटेड लेफ्ट ने बाजी मारी और सभी चारों पदों पर विजय हासिल की। वाम प्रत्याशियों ने आरएसएस समर्थित एबीवीपी के अधिकतर उम्मीदवारों को बड़े अंतर से हराया। हालांकि अध्यक्ष पद के लिए कड़ी टक्कर हुई जिसमें यूनाइटेड लेफ्ट की प्रत्याशी गीता कुमारी ने एबीवीपी की निधि त्रिपाठी को 464 मतों से हराया।
चुनाव अधिकारियों ने बताया कि बापसा (बिरसा अंबेडकर फुले स्टूडेंट्स एसोसिएशन) की शबाना अली को 935 मत मिले हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव में कुल 4639 मत पड़े जिनमें से 19 मत अवैध हो गये क्योंकि मतदाताओं ने अपनी पर्ची गलत मतपत्र पर लगा दी। उपाध्यक्ष पद के लिए आइसा की सिमोन जोया खान को 1,876 वोट मिले। चुनाव में कुछ 4,620 वोट पड़े जिनमें से एबीवीपी प्रत्याशी दुर्गेश कुमार के हिस्से में महज 1,028 वोट आये। वाम के दुग्गीराला श्रीकृष्ण ने महासचिव पद अपने नाम किया, उन्हें 2,080 वोट मिले। संयुक्त सचिव का पद भी वाम के शुभांशु सिंह के हिस्से गया जिन्हें 1,755 मत मिले।


About Samar Saleel

Check Also

कांग्रेस ने आयरलैंड में तैनात भारत के राजदूत पर लगाया पक्षपाती होने का आरोप, पद से हटाने की मांग

नई दिल्ली:  कांग्रेस ने आयरलैंड में भारत के राजदूत के एक लेख पर कड़ी आपत्ति ...