Breaking News

हंगामे के बीच पेश हुआ यूपी का बजट

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के बजट सत्र के पहले दिन के हंगामे के बीच बजट पेश किया गय। विधानसभा व विधान परिषद की कार्यवाही पहले सत्र में बाधित होने के बाद वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2017-18 का बजट पेश किया। वित्त मंत्री सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ आए थे। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने सदन में बजट 2017-18 प्रस्तुत किया।

धरने पर बैठे विधायक:-
पहले सत्र में जैसे ही बजट पेश किया गया इसके कुछ देर बाद ही विधानसभा की कार्यवाही को भयंकर शोर-शराबे के कारण स्थगित किया गया। दोनों सदन की कार्यवाही को दिन में 12 बजे तक के लिए स्थगित किया गया। 11 बजे जैसे ही विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई विपक्षी दलों के सदस्यों ने वेल में आकर हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच सपा के विधायक सदन के भीतर ही धरने पर बैठ गए। विपक्षी दलों के सदस्य प्रदेश की कानून व्यवस्था और किसानों के मुद्दे को लेकर हंगामा कर रहे थे।जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ह्रदयनारायण दीक्षित ने सदस्यों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद अध्यक्ष ने विधानसभा 12.15 बजे तक स्थगित कर दी।इससे पहले विधान परिषद की कार्यवाही भी विपक्ष के हंगामे के चलते 11.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
3 लाख 84 हजार 659 करोड़ का बजट:-
राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश का वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए 3 लाख 84 हजार 659 करोड़ का बजट है। इसमें दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के लिए 300 करोड़ तथा मलिन बस्ती विकास योजना के लिए 385 करोड़ का बजट है। बजट में किसानों के सशक्तिकरण की योजना बनाई गई है। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में 1 लाख 50 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती की योजना है अल्पसंख्यक छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति के लिए 791 करोड़ 83 लाख का बजट है। गोरखपुर में लोक मल्हार और अयोध्या में सावन झूला पर विशेष आयोजन होंगे। बजट में स्कूल में बच्चों के बैग के लिए 100 करोड़ की व्यवस्था की गई है। इसके साथ शौचालय निर्माण के लिए 3255 करोड़, इसमें स्कूल में बनने वाले शौचालय भी शामिल, सर्व शिक्षा अभियान के लिए 19444 करोड़, मिड डे मील के लिए 2054 करोड़, माध्यमिक शिक्षा के लिए 551 करोड़, उच्च शिक्षा के लिए 191 करोड़, ओबीसी हॉस्टल के लिए 52 करोड़ तथा मान्यता प्राप्त मदरसों के आधुनिकीकरण के 394 करोड़ रुपए बजट में रखे गए हैं।

About Samar Saleel

Check Also

मां सफाईकर्मी तो पिता चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी, नौवीं बार में पास की UPSC सिविल सेवा परीक्षा

मुंबई : सफाई कर्मचारी के रूप में काम करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी- ...