Breaking News

कारगिल विजय दिवस : अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में Dragon Academy के बच्चों ने Kung-Fu Martial Arts के दिखाए हैरतंगेज़ करतब

लखनऊ। कारगिल युद्ध में हिंदुस्तान की फ़ौज को आज ही के दिन मिली जीत के मौक़े पर, 26 जुलाई, 2022, दिन मंगलवार को ‘विजय दिवस’ का आयोजन किया गया। भारतीय रिज़र्व बैंक के पास स्थित, अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में आयोजित इस कार्यक्रम में Dragon Academy of Martial Arts के बच्चों ने भी भाग लिया और Kung-Fu Martial Arts के हैरतंगेज़ करतब दिखाए।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर SR Group के चेयरमै और सीतापुर जिले के मौजूदा MLC पवन कुमार सिंह उपस्थित थे। उन्होंने आयोजन के दौरान, अपने सम्बोधन में इन बच्चों की जम कर तारीफ़ की। यह आयोजन शील्ड डिफेंस एकैडमी की ओर से किया गया था।

कारगिल विजय दिवस : अंतर्राष्ट्रीय बौध शोध संस्थान में Dragon Academy के बच्चों ने Kung-Fu Martial Arts के दिखाए हैरतंगेज़ करतब

आयोजन के दौरान, Dragon Academy of Martial Arts के बच्चों ने सिलसिलेवार ढंग से अपनी कला का नमूना प्रस्तुत किया, जिसमें बड़े लड़के-लड़कियों के साथ, छोटे-छोटे बच्चों ने भी अपनी भागीदारी दिखा कर, मुख्य अतिथि समेत दर्शक-दीर्घा में बैठे सभी लोगों को हैरान कर दिया। बच्चों की परफॉर्मेंस देख कर लग रहा था, कि इन बच्चों, ख़ासकर छोटे बच्चों ने अभ्यास में कोई कमी नहीं रक्खी होगी। दर्शकों की मिली तालियाँ इस बात को साबित भी कर रही थीं, जिनसे इन बच्चों का उत्साहवर्धन भी हुआ।

Kung-Fu Martial Arts की कला का प्रदर्शन करने वाले बच्चों में ख़ुशी त्रिपाठी, संस्कृति त्रिपाठी, अदिति सिंह, मयंक, अभिषेक और आलोक के नाम प्रमुख हैं।

Dragon के बच्चों ने दिखाए शुरुआत से आख़िर तक अपने करतब – 

GROUP DEMO –

  • Single Punch,  Side-Block & Punch, Front Upper Block, Side Front Kick, Chi-Ha-Ha

यह डेमोंस्ट्रेशन सभी बच्चों की एक ग्रूप परफॉरमेंस थी, जिसमें बच्चों ने दिखाया कि सामने की ओर से या दाएँ और बाएँ ओर से आने वाले अपने शत्रु को मुक्के से कैसे मारा जा सकता है। साथ ही, सामने की तरफ़, ऊपर से होने वाले हमले को रोकने के अलावा, दाएँ और बाएँ ओर किक मार कर अपने शत्रु को गिराने का डेमो भी दिखाया गया। वहींं, Kung-Fu की एक ख़ास विधा CHI -HA-HA का प्रदर्शन भी प्रभावी ढंग से बच्चों ने दिखाया।

 KID DEMO –

  • Luohan Quan, Dulian, EKF Demo, Kid’s Kidnapping
Anti-Kidnapping Demo Act

यह डेमोंस्ट्रेशन भी छोटे और बड़े बच्चों की एक ग्रूप परफॉरमेंस थी, जिसमें समाज में हो रहे छोटे बच्चों के अपहरण (Kidnapping) के खिलाफ़, उसे रोकने की एक छोटी सी कोशिश को दिखाया गया। इसके ज़रिए यह बताने की कोशिश की गयी कि सही तक्नीक के साथ छोटे बच्चे भी ख़ुद को अपहरण जैसी विषम परिस्थिति से निकाल सकते हैं।

Demonstration of Dulian Martial Art

इस डेमो में Kung-Fu की 2500 हज़ार साल पुरानी और सबसे पहली विधा Luohan Quan (लोहान कुआन) का प्रदर्शन भी दिखाया गया।

 IP SONG –

  •  TAI-CHI, WUFA, SWORD

इस डेमोंस्ट्रेशन में Dragon Academy के senior लड़कियों और लडकों ने Tai-Chi का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के ज़रिए, Tai-Chi के महत्व को दर्शाया गया। साथ ही, Wufa Fighting Technique का प्रदर्शन भी किया गया। इस डेमो के ज़रिए, दर्शकों ने देखा कि कोई व्यक्ति या महिला कभी किसी विषम परिस्थिति में फँस जाए तो अपने साथ रखी हुई किसी भी चीज़ से अपना बचाव कर सकते हैं। इसी के साथ तलवार का उपयोग और किस तरह से किया जा सकता है, ये प्रदर्शन Sword के डेमो के ज़रिए दिखाया गया।

 FEMALE Self-defense –

  • Technique, Throw, Play (ADITI SINGH)

यह एक नाटक था, जिसके ज़रिए Eve-Teasing जैसी गम्भीर समस्या को सामने लाकर, इस समस्या के हल का भी प्रदर्शन किया गया। इस नाटक में परफॉर्म करने वाली अदिति सिंह ने ये साबित किया कि आज के समय में लड़कियों को मज़बूत बनकर उभरना चाहिए और अपनी सुरक्षा के लिए किसी और के ऊपर निर्भर न होकर, अपने लिए ख़ुद लड़ना चाहिए।

 I AM THE CHAMPION –

  • Khushi Tripathi, Sanskriti Tripathi, Aditi Singh, Abhishek, Mayank, Alok Mishra

यह Dragon Academy के बच्चों का ऐसा परफॉरमेंस था जिसमेंं, संगीत के ज़रिए, सभी ने अपनी Solo-Performance दिखायी। इस प्रदर्शन में बच्चों ने अपनी कला के लिए अपना dedication, मेहनत और अपने साथी के प्रति स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का प्रदर्शन दिखाया और जिसे देख कर दर्शक-दीर्घा में बैठे सभी लोगों ने तालियोंं के साथ Dragon Academy of Martial Arts के सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

About reporter

Check Also

विश्वनाथ मंदिर में अब नहीं होगी मन्नत की हौद भराई, 580 लीटर दूध से भरा जाता था अरघा

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अब हौद भराई पूजा पर रोक लगा दी गई है। ...