लखनऊ,5 जुलाई 2025। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के पहले चरण के सफल समापन के बाद, आज लखनऊ में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में पूर्व सांसद और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भूतपूर्व अध्यक्ष राज बब्बर (Raj Babbar) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
लखनऊ के नेहरू भवन, 10 माल एवेन्यू स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित इस समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह बबलू, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, और डॉ शहजाद आलम ने संयुक्त रूप से नेतृत्व किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री राज बहादुर ने की, जबकि संचालन शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित त्यागी ने किया।
छोटे कारोबारियों के बीच यूपीआई बना लेन-देन का सबसे पसंदीदा तरीका, डिजिटल तकनीक से बढ़ रहा कारोबार
शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत में, पूर्व सांसद राज बब्बर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी। इसके बाद, उन्होंने सभी पदाधिकारियों को देश की सांप्रदायिक और जातिवादी ताकतों को हराने, सामाजिक समरसता व भाईचारा बनाए रखने, संविधान विरोधी ताकतों से संविधान को बचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने की शपथ दिलाई। उन्होंने यह भी शपथ दिलाई कि पदाधिकारी समाज के शोषित, पीड़ित और वंचितों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस की विचारधारा और गांधीवादी सिद्धांतों के अनुरूप निष्ठापूर्वक पार्टी का कार्य करेंगे और उन्हें सौंपे गए दायित्वों का पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निर्वहन करेंगे।
अवैध धर्मांतरण रैकेट का भंडाफोड़: जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा गैंग के चौंकाने वाले खुलासे
अपने संबोधन में, पूर्व सांसद राज बब्बर ने पदाधिकारियों से कहा कि उन्हें सोनिया गांधी के मार्गदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कुशल नेतृत्व, जननायक राहुल गांधी के सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए, और प्रियंका गांधी वाड्रा के उत्तर प्रदेश में संगठन सृजन के स्वप्न को पूर्ण करते हुए एक सशक्त संगठन के रूप में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करना होगा।
उन्होंने भाजपा शासनकाल में समाज में फैलाई जा रही नफरत और संविधान को खत्म करने के प्रयासों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे दौर में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और गांधीवादी सिद्धांतों को अपनाकर ही लड़ना होगा। राज बब्बर ने अहिंसा के मार्ग पर चलने और कांग्रेस की देश को जोड़ने वाली विचारधारा को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा, “कांग्रेस जैसे विशाल वृक्ष को आपको हमेशा हराभरा रखना होगा। अपने पद की पहचान को इतना मजबूत करिए कि आपके नाम पर जिंदाबाद बोला जाए।”
इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजबहादुर, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, निवर्तमान प्रदेश महासचिव (संगठन) अनिल यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह बबलू, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी एवं डॉ शहजाद आलम, लखनऊ के कोऑर्डिनेटर संजीव पाण्डेय एडवोकेट एवं प्रमोद सिंह, राजेंद्र शुक्ला (पूर्व अध्यक्ष लखनऊ बार एसोसिएशन) ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
शपथ ग्रहण समारोह में लखनऊ जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें एडवोकेट आरबी सिंह, रईस अहमद, किश्वर जहां, मनीष जायसवाल, अभय सिंह अप्पी, संजय श्रीवास्तव, फखरुल इस्लाम, अजहर बेग, डॉ. इरफान, बलदेव लाठी, हसीन सिद्दीकी, गोपाल कृष्ण चौधरी, राजीव चन्द्र मिश्रा, इसरत अली, अमन यादव, एडवोकेट अनिल निषाद, शैलेन्द्र जैन, आदर्श लोधी, नरेन्द्र सिंह, राजू सरदार, विनोद रावत, रफीक गाजी, संदीप पोद्दार, नीरज श्रीवास्तव सच्चिदानाथ, विमलेश चौधरी, बिंदेश पाण्डेय, रजनी गौतम, राम बोध पाण्डेय, अभिमन्यु विश्वकर्मा, रजनेश शर्मा, सुरेश लोधी, मोहम्मद कबीर, उमा अवस्थी, राजेन्द्र धानुक, प्रतिमा धवन, सविता यादव, नवाब सलीम खान, दिनेश त्रिपाठी, शोएब चांद, हुस्नारा, नीलम दीक्षित, मंजू श्रीवास्तव, मोहम्मद हासिम, शीला मिश्रा, अलीशा, अनवरी बेगम, एसके गौतम, महीप सिंह, गोलू पाठक, मोहम्मद शफीक, राजकुमार पटेल, अरविन्द पटेल, सतीश पाल आदि प्रमुख थे।