Breaking News

धूमधाम से मनाया गया रीता बहुगुणा जोशी का जन्मदिन 

लखनऊ। आज लखनऊ कैण्ट की जनप्रिय नेता पूर्व विधायक एवं प्रयागराज सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी के जन्मदिन के अवसर पर मौनी बाबा मंदिर, आलमबाग, लखनऊ में स्थानीय लोगो सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने सुन्दर काण्ड का पाठ, आरती और हवन का आयोजन किया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रो. जोशी के पुत्र एवं लोकप्रिय युवा नेता मयंक जोशी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रोफेसर जोशी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया वैसे तो हमेशा वह भी कार्यक्रम में शामिल होती थी लेकिन इस बार संसद सत्र मैं व्यस्त होने के कारण वह हम लोगों के बीच में नहीं आ सकी। लेकिन इस बार उनके साथ में ना होने के बावजूद भी उनका जन्मदिन दूने उत्साह के साथ हम सभी ने बनाया है हम सभी उनकी लंबी उम्र के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।

कार्यक्रम में क्षेत्रिय पार्षद रेखा भट्नागर, हर्षित दीक्षित, सिंधी अकादमी सदस्य नानक चंद, अधिवक्ता संघ के महामंत्री सुरेश पाण्डेय, सतीष अडवानी, शशिकांत तिवारी ,जे.पी. बाजपेयी, आर.एन. त्रिपाठी, भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष पवनेश सिंह, रज्जू शुक्ला, अरविन्द यादव “गुड्डू”, राजशेखर सिंह, नवीन विक्रम सिंह, महेश बाल्मिकि, पूर्व छावनी पार्षद रूपा देवी, पुष्पा मौर्या, सिंघणी, नरेन्द्र त्रिपाठी, मो. नदीम, जतिन सैनी, मयंक शर्मा, मनोज राय, पवन वर्मा समेत अन्य कार्यकत्र्ता बंधुओं ने साथ दे कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

About Samar Saleel

Check Also

सीएमएस अशरफाबाद कैम्पस द्वारा ‘ओपेन डे समारोह’ का भव्य आयोजन

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल अशरफाबाद कैम्पस द्वारा विद्यालय प्रांगण में आयोजित ‘ओपेन डे एवं पैरेन्ट्स ओरिएन्टेशन ...