Breaking News

‘आरआरआर’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में की ताबड़तोड़ कमाई, दुनियाभर में कमाए 710 करोड़ रूपए

जूनियर एनटीआर और रामचरण की फिल्म आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है फिल्म ने दुनियाभर में 710 करोड़ की कमाई की है जबकि भारत में इसने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है

‘आरआरआर’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में दुनियाभर में 710 करोड़ की कमाई की है।  फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 560 करोड़ रुपए की कमाई की जिससे यह भारत में अब तक दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

बाहुबली ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में 1,000 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। आरआरआर ने विदेशी बेल्ट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आरआरआर ने ज्यादा संग्रह किया। दोनों राज्यों में इसने 250 करोड़ की कमाई की,  हिंदी वर्जन ने एक हफ्ते में कुल 154 करोड़ कमाए। कर्नाटक और तमिलनाडु में 100 करोड़ तो बाकी बाजारों में कुल 50 करोड़ की कमाई की।

बकौल तरण आदर्श, ‘आरआरआर’ ने दुनियाभर में 710 करोड़ की कमाई की है। गौरतलब है, ‘बाहुबली 2: द कंक्लूज़न’ ने 1,000 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।

About News Room lko

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...