Breaking News

विद्यांत हिन्दू पीजी कॉलेज में सेवायोजन कार्यशाला

लखनऊ। विद्यांत हिन्दू पीजी कॉलेज में आज सेवायोजन कार्यशाला का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार की नेशनल कैरियर सर्विस के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है। प्राचार्या प्रो धर्म कौर ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से पूरी लगन के साथ पढ़ाई का सन्देश दिया। कॉमर्स के विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव शुक्ला ने कार्यशाला का संचालन किया।

इस अवसर पर डॉ. ममता भटनागर, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. विजय कुमार, डॉ. दीप किशोर श्रीवास्तव, डॉ. शशिकांत त्रिपाठी, डॉ. हनीफ, डॉ. दिनेश मौर्य, डॉ. अभिषेक वर्मा, डॉ. सौरभ पालीवाल, डॉ. राजू कश्यप, डॉ. शांतनु, डॉ. गीतेश, डॉ. कौटिल्य श्रीवास्तव सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

रोचक अंदाज में जानकारी

सेवायोजन विभाग के जय प्रकाश राम ने रोचक ढंग से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बच्चों से आंख बंद करने को कहा। फिर एक दृश्य का उल्लेख किया। इसमें बताया कि एक बिल्ली फुटबाल खेल रही है। फिर विद्यार्थियों से पूंछा की यह दृश्य बताते समय उनकी क्या कल्पना थी।

विद्यार्थोयों ने अपने अपने ढंग से अनुभव बताए। किसी ने बिल्ली देखी,किसी ने फुटबाल देखी, लोगों ने अलग अलग रंग की बिल्ली देखी।

इस आधार पर यह बताया गया कि सबकी प्रकृति अलग होती है। किसी को देख कर अपना कैरियर निर्धारित नहीं करना चाहिए। बल्कि अपनी रुचि व क्षमता के अनुसार लक्ष्य बनाना चाहिए। उसके लिए प्रयास करना चाहिए। इसके लिए धैर्य की भी आवश्यकता है। किसान बीज बोता है,लेकिन फसल के लिए प्रतीक्षा करनी होती है।

जॉब फेयर का लाभ

सेवा योजना निदेशालय की पुष्पा जी ने बताया कि जॉब फेयर के माध्यम से विद्यार्थियों को जॉब के अवसर मिलेंगे। इसके दृष्टिगत विद्यार्थियों से फॉर्म भरवाए गए। इससे निशुल्क काउंसलिंग की सुविधा भी मिलेगी। उन्होंने सेवा योजना संबन्धी अनेक साइटों के विषय में बताया। इसमें निजी व सरकारी सभी सेवाओं की जानकारी उपलब्ध रहती है।

About Samar Saleel

Check Also

भीख मांगने वालों ने कुचला महिला का सिर, स्टेशन की पार्किंग में फेंका; मामूली विवाद पर वारदात को दिया अंजाम

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन की धौली प्याऊ पार्किंग ...