Breaking News

Easter Sunday : जब दुबारा जीवित हो गए ईसा मसीह

ईसाई समुदाय में आज Easter Sunday मनाया जा रहा। यह गुड फ्राइडे का तीसरा दिन होता है। कहा जाता है की इस दिन ईसा मसीह मृत्‍यु के बाद दोबारा जीव‍ित हो गए थे। ऐसे में यह दिन ईसाई समुदाय के लिए बड़े ही हर्षोल्लाह का होता है।

Easter Sunday पर अंडे का विशेष महत्व

ईस्‍टर संडे के द‍िन ईसाई धर्म में अंडे का विशेष महत्‍व है। इस दिन अंडे को एक शुभ संकेत के तौर पर देखा जाता है क्योंकि अंडे को हमेशा से जीवन की चाभी या यूँ कहे की जीवन की इकाई के तौर पर देखा जाता है। मान्‍यता है क‍ि इस द‍िन अंडे देने व लेने वाले का जीवन खुश‍ियों से भर जाता है। कुछ जगहों पर इस द‍िन अंडे पर खूबसूरत सी रंगीन च‍ित्रकारी की जाती है। वहीं कुछ जगहों पर अंडों को सजाकर उपहार के रूप में द‍िया जाता है। इस द‍िन लोग ब‍िना क‍िसी भेदभाव के एक दूसरे को अंडे बांटते हैं।

मानवता के लिए जान देने वाले यीशु पुनः हुए जीवित

शुक्रवार को जिसे हम गुड फ्राइडे के नाम से जानते है इस दिन ईसाइयों के आराध्‍य प्रभु यीशु ने मानवता के रक्षा के लिए अपनी जान दे दी थी। जिसके बाद यानि की आज गुड फ्राइडे के तीसरे दिन ईसा मसीह दोबारा जीवित हो गए थे। यही वजह है की इसे लोग ईस्टर संडे के तौर पर एकता के साथ धूमधाम से मनाया जाता है। इस रात सभी चर्चों में रात भर प्रार्थना और धार्मिक परंपराएं व‍िध‍िव‍िधान से न‍िभाई जाती हैं। लोग मोमबत्तियां जलाकर घरो में उजाला करते है व यीशु को याद करते हैं।

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचार कर काम में आगे ...