Breaking News

Akshay Navami : जानें क्यों करते हैं आज आंवले के पेड़ की पूजा

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष नवमी यानी आज Akshay Navami अक्षय नवमी है। इसे आंवला नवमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है और उसके नीचे बैठकर खाना खाया जाता है। कहा जाता है कि आंवला नवमी के दिन आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु एवं शिव जी का वास होता है, यही वजह है कि आज के दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने का विधान है।

Akshay Navami : क्या है पूजन विधि

  • आंवला नवमी वाले दिन पेड़ के नीचे बैठकर भगवान शिव, विष्णु और मां लक्ष्मी का पूजा करें, ऐसा करने से घर में पैसों की कमी दूर हो सकती है।
  • गरीबों और ब्राह्मणों को आंवला दान करें, कहा जाता है कि ऐसा करने से आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।
  • आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन बनाएं और ब्राह्म्णों को खिलाएं ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
  • आंवला नवमी के दिन घर में आंवले का पौधा लगाएं, ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
  • आज के दिन आंवले के पेड़ पर हल्दी का स्वस्तिक बनाएं, ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
  • आंवला नवमी पर चंदन व हल्दी मिलाकर आंवले की जड़ में डालें, ऐसा करने से आपका रुका हुआ पैसा जल्दी मिल सकता है।

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 26 मार्च 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपके घर ...