Breaking News

अब सिर्फ एक क्लिक दूर गंगा जल

केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने हाल ही में एक गंगा जल ऐप लांच किया है। जिससे अब लोगों को घर बैठे ही गंगा जल प्राप्त हो सकेगा। इस ऐप को स्वयंसेवी संस्था इंद्रप्रस्थ संजीवनी द्वारा बनाया गया है। इंद्रप्रस्थ संजीवनी ने अपने प्रयासों से लोगों के पास गंगाजल पहुँचाने की जिम्मेदारी उठायी है।

एेप द्वारा गंगा जल की होम डिलीवरी एक बड़ी उपलब्धि

ऐप को लांच करते हुए डॉ. महेश शर्मा ने सभी भारतवासियों से गंगा को साफ़ रखने का निवेदन किया। साथ ही उन्होंने ट्विटर के माध्यम से कहा कि देश में गंगाजल से करोड़ों की लोगों की प्यास बुझने की बात कही। इस दौरान उनके साथ हरिद्वार से सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें – डॉ. अंजना सिंह सेंगर : एशियाई लिटरेसी अवॉर्ड से सम्मानित

डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि आज देश डिजिटल होने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। एेसे में इस दौर में एेप से गंगाजल की होम डिलीवरी होना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि अब व्यस्त लोगों को सिर्फ गंगाजल के लिए गंगा तट पर नहीं जाना होगा। अब वो घर बैठे ही गंगाजल माँगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें – माटी कला बोर्ड : प्रजापति समाज को मिला सीएम योगी का साथ

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 26 मार्च 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपके घर ...