Breaking News

Tourist spot : भारत में प्रकृति और इतिहास का अनोखा संगम इन जगहों पर

भारत में घूमने के लिए बहुत से Tourist spot (पर्यटन स्थल) हैं, अगर आप भारत में थोड़ी अलग और खूबसूरत जगहों पर घूमना चाहते हैं तो इन 6 स्‍थानों पर जा सकते हैं। यहां पर आपको प्रकृति‍, अध्‍यात्‍म और इत‍िहास सब कुछ म‍िलता है।

कृष्‍णा बटरबॉल Tourist spot

चेन्‍नई में महाबलीपुरम में Tourist spot कृष्‍णा बटरबॉल है। यह बटरबॉल करीब 250 टन की एक चट्टान के रूप में एक जगह पर स्‍थ‍ित है।

  • इस पत्‍थर को लेकर मान्‍यता है क‍ि जब भगवान कृष्‍ण मक्‍खन खा रहे थे तो यह जमीन पर आ ग‍िरा था।
  • कृष्‍णा बटरबॉल यहां आने वाले पयर्टकों के ल‍िए आकर्षण का केंद्र है।

राम सेतु ब्रिज
रामेश्‍वरम में राम सेतु ब्रिज चूना पत्थर जैसी चीजों का एक संग्रह है।

  • यह भारत के दक्षिण पूर्वी तट के किनारे रामेश्वरम द्वीप तथा श्रीलंका के उत्तर पश्चिमी तट पर मन्नार द्वीप को जोड़ता है।
  • मान्‍यता है क‍ि हनुमान व उनकी वानर सेना ने राम नाम के पत्‍थर ल‍िखकर ये सेतु बनाया था।

मैग्नेटिक हिल
लद्दाख के लेह में मैग्नेटिक हिल नाम की एक पहाड़ी है।

  • यह पहाड़ी अपनी चुंबकीय शक्‍त‍ि से बड़े से बड़े वाहनों को अपने ओर खींच लेती है।
  • मैग्नेटिक हिल की एक और खास बात यह है क‍ि,
  • यहां गाड़ी न्यूट्रल में खड़ी करने पर जस की तस खड़ी रहेगी।
  • पयर्टकों को यहां पर बहुत मजा आता है।

चूहों का मंद‍िर

राजस्थान के बीकानेर जिले में एक करणी माता मंद‍िर है। इसे चूहों का मंद‍िर भी कहा जाता है।

  • यह बीकानेर से करीब 30 किलोमीटर दूर दक्षिण दिशा में देशनोक में स्थित है।
  • इस मंद‍िर में करीब 2000 से ज्‍यादा से चूहे रहते हैं। यहां पूरे मंद‍िर में चूहे मस्‍ती से घूमते रहते हैं।

पेड़ की जड़ों का पुल
चेरापूंजी भी घूमने की एक खूबसूरत जगह है। यहां पर जीवित जड़ों का पुल बना है।

  • इसमें पेड़ों की जड़ों को आपस में जोड़कर बनाया गया है।
  • ये देखने में काफी खूबसूरत और रोमांचक लगता है।
  • इस पर चलने में काफी मजा आता है।
  • यहां पर दुनि‍या भर से पयर्टक इसे देखने आते हैं।

तैरता हुआ महल
उदयपुर में पिछौला झील में एक तैरता हुआ महल जगनिवास महल है जो देखने में काफी रोमांचक लगता है।

  • पिछौला झील की लहरे महल की दीवारों से टकराती रहती हैं।
  • पानी में तैरते इस महल को जलमहल के नाम से भी पुकारते है।
  • यह विदेशी सैलानियों को बहुत आकर्षित करता है।

 

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024

मेष राशि: आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी ...