Breaking News

KRK ने अपने आईपीएल मैच पर उठाया सवाल

मुंबई। अभिनेता कमाल आर खान ने आईपीएल मैच पर सवाल उठाते हुए कहा कि,”क्या किसी मैच में रोमांच अपनी हदें पार कर सकता है। वह भी इस हद तक कि मैच ही फिक्स लगने लगा।” KRK द्वारा यह सवाल गुरुवार को जयपुर में राजस्थान और चेन्नई के बिच खेले गए मैच को लेकर उठाया गया है।

अंपायर ने नोबॉल का इशारा करते-करते हाथ नीचे

दोनों टीमों के बीच अंतिम ओवर तक खेले गए रोमांचकारी मैच पर चुटकी लेते हुए केआरके ने इस पर सवाल उठा दिया है। आखिरी ओवर में धोनी और जडेजा क्रीज पर थे। चेन्नई को जीत के लिए 18 रनों की जरूरत थी। गेंद बेन स्टोक्स के हाथों में थी और उसका सामना रवींद्र जडेजा को करना था। पहली ही गेंद स्टोक्स ने जडेजा से दूर ऑफ साइड में फेंकी,इस गेंद पर जडेजा शॉट लगाते लगाते गिर गए। लेकिन गेंद बाउंड्री के पार ही गिरी।

अगली गेंद स्टोक्स ने नोबॉल कर दी पर जडेजा एक ही रन ले सके। धोनी ने स्टोक की अगली गेंद पर दो रन लिए। अब चार गेंदों में 8 रनों की जरूरत थी। ऐसे में लग रहा था कि यहां से धोनी मैच ले जाएंगे,लेकिन ओवर की तीसरी गेंद पर ही धोनी स्टोक्स की बेहतरीन गेंद पर बोल्ड हो गए। मैच राजस्थान के पक्ष में झुकता दिखाई देने लगा। अगली गेंद पर स्टोक्स ने फुल टॉस फेंकी,अंपायर ने नोबॉल का इशारा करते-करते हाथ नीचे कर लिया,जबकि यह फैसला स्क्वायर लेग अंपायर को करना था। इस पर धोनी बीच मैदान पर अंपायर से बहस करने पहुंच गए।

कमाल खान ने इशारों में ही इसे फिक्स बताया

इसके बाद तो जो हुआ वह बड़ा ही अजूब था। तीन गेंद पर आठ रन बने,पहले दो गेदों पर दो-दो रन आए। इसके बाद आखिरी गेंद वाइड हो गई। अंतिम गेंद पर सैंटनर ने छक्का लगा कर मैच अपने पाले में कर लिया। कमाल आर खान ने अपने ट्वीट में लिखा,”आज के मैच की स्क्रिप्ट बहुत ही शानदार तरीके इंटरेस्टिंग लिखी गई थी। इसलिए यह मैच (RRvsCSK) फुल टाइम पास था। परफेक्ट.” कमाल खान ने इस ट्वीट में बिना फिक्सिंग का नाम लिए, इशारों में ही इसे फिक्स बता दिया।

About Samar Saleel

Check Also

पाकिस्तान क्रिकेट में ड्रामा जारी, दामाद शाहीन को कप्तानी से हटाने की खबरों पर भड़के अफरीदी

पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर से कप्तान को लेकर ड्रामा जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स ...