Breaking News

Commonwealth Games : दीपक लाठेर ने जीता कांस्य पदक

भारत के युवा भारोत्तोलक दीपक लाठेर ने Commonwealth Games में 69 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। ऐसा करने वाले ये देश के सबसे युवा भारोत्तोलक बन गए हैं।

Commonwealth Games : संजीता के बाद आज एक और पदक

दीपक लाठेर 69 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीत कर राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए पदक जीतने वाले सबसे युवा भारोत्तोलक बन गए। राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण कर रहे हरियाणा के 18 साल के लाठेर कुल 295 किग्रा का भार उठाकर तीसरे स्थान पर रहे।
इस स्पर्धा का स्वर्ण वेल्स के गारेथ ईवांस(299 किग्रा) और रजत श्रीलंका के इंदिका दिस्सानायके(297 किग्रा) के नाम रहा।

लाठेर के पास है सबसे कम उम्र में ‘राष्ट्रीय रिकॉर्ड’

  • लाठेर के नाम सबसे कम उम्र में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले में भी शामिल है।
  • लाठर ने यह रिकॉर्ड महज़ 15 साल में बनाया था।

About Samar Saleel

Check Also

भारत के शीर्ष गेमर्स से मिले प्रधानमंत्री मोदी, इन खेलों में खुद भी आजमाया हाथ

भारत के शीर्ष गेमर्स से प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खुद भी ...