Breaking News

Sunil Chhetri की हैट्रिक, चीनी ताइपे को 5-0 से हराया

भारत ने एकतरफा मुकाबले में शुक्रवार को कप्तान Sunil Chhetri सुनील छेत्री की हैट्रिक की बदौलत चीनी ताइपे को 5-0 से रौंदकर चार देशों के इंटरकॉन्टिनेंटल कप फुटबॉल टूर्नामेंट में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। भारत के टॉप गोल स्कोरर सुनील छेत्री ने 14 वें, 34वें और 62वें मिनट में गोल दाग कर अपना हैट्रिक पूरा किया।

Sunil Chhetri के गोल ने भारतीय टीम को दिलाई बढ़त

तेज शुरुआत करते हुए भारत Sunil Chhetri सुनील छेत्री ने चीनी ताइपे के गोलकीपर को छकाते हुए टीम को बढ़त दिलाई। सुभाशीष बोस को चोट के कारण कुछ समय खेल रुका रहा। इसके बाद जेजे और अनिरुद्ध थापा ने छेत्री के लिए एक और मौका बनाया और भारतीय कप्तान ने टीम को 2-0 से आगे कर दिया।

हाफ के बाद उदांता ने भारत की ओर से तीसरा गोल दागा। कप्तान छेत्री ने बेहतरीन गोल के साथ अपनी हैट्रिक पूरी की जिसके बाद हलधर ने एक और गोल दागकर भारत की 5-0 से जीत सुनिश्चित की।

भारतीय टीम अपने अगले मैच में अब 4 जून को केन्या से भिडे़गी जबकि चीनी ताइपे को इसके अगले दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान में उतरना है।

ये भी पढ़ें – Sarafa market में ​गिरावट

 

About Samar Saleel

Check Also

‘इतनी दूरी?’ मुंबई के वीडियो में दूर-दूर नजर आए रोहित और हार्दिक, फैंस ने सोशल मीडिया पर किया रिएक्ट

मुंबई इंडियंस द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो से इंडियन प्रीमियर लीग ...