Breaking News

Indian Hockey : हांगकांग के खिलाफ रिकॉर्ड जीत

एशियन गेम्स 2018 में अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए Indian Hockey भारतीय मेंस हॉकी टीम ने दूसरे ग्रुप मुकाबले में हांगकांग को 26-0 से करारी मात दी। इससे पहले अपने पहले ग्रुप मुकाबले में भारत ने मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 के भारी अंतर से मात दी थी।

Indian Hockey : 2 मिनट के अंदर ही पहला गोल

भारत की तरफ से तेज शुरुआत करते हुए हांगकांग के खिलाफ फारवर्ड खिलाड़ी आकाशदीप ने 2 मिनट अंदर ही पहला गोल दाग दिया तथा इसके एक मिनट बाद मनप्रीत सिंह ने भारत के लिए दूसरा गोल किया।

भारत ने शुरुआत से ही तेज़ी के साथ खेलते हुए पहले क्वार्टर में 4 गोल और किए। रुपिंदर पाल सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर के माध्यम से 2 और एस.वी सुनील एवं विवेक सागर ने 1-1 गोल दागा।

दूसरे क्वार्टर में आठ गोल

भारत ने आक्रामक खेल दिखाते हुए दूसरे क्वार्टर में कुल 8 गोल किये। जिसमें मंदीप सिंह और ललित उपाध्याय ने 2-2 तथा हरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत, अमित रोहिदास और वरुण कुमार ने 1-1 गोल किया।

दूसरे हाफ में भी भारत का पलड़ा भारी

दूसरे हाफ में भारतीय खिलाड़ियों ने तेज़ी के साथ गोल करना जारी रखा और कुल 12 गोल दागे। स्टार डिफेंडर हरमनप्रीत ने 3 और आकाशदीप, ललित एवं रुपिंदर ने २-2 गोल दागे। इनके अलावा, चिंगलिंगसाना सिंह, दलप्रीत सिंह और सिमरनजीत सिंह ने 1-1 गोल किया। इस जीत के बाद भारत के 6 अंक हो गए हैं और वह ग्रुप ए में भी शीर्ष पर काबिज है।

https://twitter.com/TheHockeyIndia/status/1032189507032866816

About Samar Saleel

Check Also

हरियाणा सब जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी में दोनों वर्गों में बना चैंपियन, कुल मिलाकर 19 पदक जीते

हरियाणा यहां मुक्केबाजी सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लड़कों और लड़कियों दोनों में टीम खिताब ...