Breaking News

Womens kabaddi में ईरान ने भारत को हराया

एशियाई खेलों में छठे दिन भारतीय Womens kabaddi महिला कबड्डी टीम को ईरान के हाथों हार का सामना करना पड़ा। ईरान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 24-27 से मिली हार के बाद भारतीय महिला कबड्डी टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

Womens kabaddi : टूट गया हैट्रिक का सपना

एशियाई खेलों में भारतीय टीम अपने स्वर्ण पदक की हैट्रिक नहीं लगा पाई। जबकि ईरान की महिला टीम को पहली बार कबड्डी में स्वर्ण पदक हासिल हुआ है। इससे पहले भारतीय टीम ने 2010 और 2014 में हुए एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

  • एशियाई खेलों में पहली बार हिस्सा ले रहीं भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पायल चौधरी ने रेड मारकर भारत का खाता खोला।
  • ईरान की रेडर सादिगेह जाफरी ने रेड मारकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।
  • रणदीप कौर खेरा, पायल और शोनाली की रेडिंग के साथ-साथ रितु नेगी और साक्षी के डिफेंस के दम पर भारत ने ईरान के खिलाफ 13-8 की बढ़त बना ली थी लेकिन ईरान ने अजादेह की रेडिंग और अपने डिफेंस से पहले हाफ में भारत के खिलाफ स्कोर 11-13 कर लिया।
  • दूसरे हाफ में ईराने ने अच्छी वापसी की और अपने रेडिंग और डिफेंस से भारतीय टीम पर दबाव बनाते हुए 24-20 से बढ़त बना ली।

About Samar Saleel

Check Also

पाकिस्तान क्रिकेट में ड्रामा जारी, दामाद शाहीन को कप्तानी से हटाने की खबरों पर भड़के अफरीदी

पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर से कप्तान को लेकर ड्रामा जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स ...