Breaking News

क्रिकेटरों का विवादों से गहरा नाता

जेंटलमैन्‍स का गेम कहे जाने वाले क्रिकेट में कई बार चौकाने वाली घटनाएं हो जाती है। कई बार क्रिकेटर्स ऐसा रवैया अपना लेते हैं जिस पर उनके फैंस हैरान हो जाते हैं। ऐसे में वे अनजाने में की गई गलती से विवादों में घिर जाते हैं।आइए जानें 10 भारतीय क्रिकेटर्स ये चर्चित विवाद…

विनोद कांबली:-
पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली का भी विवादों से गहरा नाता रहा है। साल 2015 में उनके और उनकी पत्नी एंड्रिया के खिलाफ उनकी मेड सोनी ने आरोप लगाया था कि वह पिछले दो सालों से कांबली के घर काम कर रही है, लेकिन उसे कोई सैलरी नहीं मिली। ऐसे सैलरी मांगने पर उसके साथ मारपीट उसे तीन दिन तक कमरे में बंधक बनाकर रखा।

नवजोत सिंह सिद्धू:-
पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू भी विवादों से अच्छा जुड़ाव रहा है। उन पर 1988 में एक बुजुर्ग गुरनाम सिंह की हत्या का आरोप लगा था। जिसकी वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।
सौरव गांगुली:-
क्रिकेटर सौरव गांगुली का नाम एक्ट्रेस नगमा से जुड़ा रहा है। 2001 में सौरव और एक्ट्रेस नगमा की फोटो अखबारों में छपी थी। इस दौरान सौरव को अपने फैंस के गुस्से का भी शिकार होना पड़ा था।
महेंद्र सिंह धोनी:-
महेंद्र सिंह धोनी भी मई 2015 में हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने को लेकर विवादों में घिर चुके हैं। एक पत्रिका के कवर पर विष्णु के रूप में धोनी की तस्वीर छपी थी। उनके हाथ में एक जूता सहित कई चीजें मौजूद थीं।
वीरेंद्र सहवाग:-
भूतपूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग साल 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज से पहले सहवाग ने बांग्लादेशी टीम की खिल्ली उड़ाई। बांग्लादेशी कोच और टीम को यह बात बुरी लगी थी।
गौतम गंभीर:-
क्रिकेटर गौतम गंभीर भी कई बार अप्रिय विवादों में घिर चुके हैं। जिनमें उनका ये 2007 में कानपुर वनडे वाला मामला काफी चर्चा में रहा है। इस मैच के दौरान गौतम गंभीर का पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद आपरीदी से झगड़ा हो गया था।
विराट कोहली:-
साल 2015 में विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में अभ्यास सत्र के बाद एक अखबार के रिर्पोटर के साथ भी काफी बत्तमीजी की थी। कहा जा रहा था कि विराट अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा पर छपी एक रिपोर्ट से बेहद नाराज थे।
एस. श्रीसंत:-
एस. श्रीसंत भी 25 अप्रैल 2008 को किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में भी यह चर्चा में घिर गए थे। इस दौरान इनका और हरभजन सिंह का झगड़ा हुआ था। जिसमें हरभजन सिंह ने कथित रूप से श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया।
हरभजन सिंह:-
भारतीय टीम के सफल गेंदबाज हरभजन 2008 में आईपीएल मैच के दौरान वह श्रीसंत को थप्पड़ मारने की वजह से कंट्रोवर्सीज का शिकार बने। इसके अलावा अपने अपने भद्दे कमेंट को लेकर भी विवादों में रहे। एक बार सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में उन्हें एंड्रयू सायमंड्स को बन्दर कह दिया था।
मोहम्मद अजहरुद्दीन:-
मोहम्मद अजहरुद्दीन पर साल 2000 में मैच फिक्सिंग का आरोप लगा था। जिससे वे विवादों में घिर गए थे। ऐसे में बीसीसीआई ने उन पर क्रिकेट खेलने पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था।

About Samar Saleel

Check Also

हम्पी महिला कैंडिडेट्स शतरंज में दूसरे स्थान पर रहीं, टाईब्रेकर में चीनी खिलाड़ी को हराया

भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज चीन की टी लेइ ...