Breaking News

Loni Katra : पेड़ से लटका मिला शव, दुराचार की आशंका

बाराबंकी। लोनी कटरा Loni Katra थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटकता हुआ पाया गया। महिला को देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की किसी ने महिला की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया है।

Loni Katra : महिला के साथ दुराचार किए जाने की आशंका

सुबह अचानक गांव के बाहर पेड़ पर महिला का शव लटकता हुआ देख ग्रामीण स्तब्ध रह गए। सूचना पाते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। जहां शव लटकता पाया गया वहीं पास में एक चटाई बिछी हुई थी और पानी की एक बोतल भी रखी हुई थी। चटाई के आसपास पान मसाला खाकर थूकने के निशान भी मौजूद थे। जिसे देखकर महिला के साथ दुराचार की आशंका व्यक्त की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि गांव की रहने वाली दलित महिला के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। उसका पति मुंबई में रहकर नौकरी करता है।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

ये भी पढ़ें – जल्द ही बदला सा दिखेगा Rail coach , जानें क्या है ये नया बदलाव

About Samar Saleel

Check Also

मेरे मुरादाबाद के पागलो…ठठरी बांध देंगे, कथा में चिरपरिचत अंदाज में आए नजर

मुरादाबाद के लोहिया एस्टेट में श्री राम बालाजी धाम बाबा नीब करौरी आश्रम ट्रस्ट और ...