Breaking News

काशी : शिव मंदिर तोड़े जाने के खिलाफ संसद में बिल लाएगी “आप” – संजय सिंह

लखनऊ। आप नेता सांसद संजय सिंह ने कहा कि एक तरफ भाजपा कहती है कि रामलला का मंदिर अयोध्या में बनायेंगे और दूसरी तरफ काशी में शिव मंदिर एवं कृष्ण के मंदिर तोड़वा देती है। यह भाजपा का दोहरा चेहरा है। उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी काशी में भगवान शिव का प्राचीन मंदिर तोड़वाने के खिलाफ संसद में प्राइवेट मेम्बर बिल लायेंगे।

भाजपा के नेताओं ने साध रखी चुप्पी : संजय सिंह

श्री सिंह ने कहा कि भाजपा के नेता काम के मुद्दे पर बात ही नहीं करना चाहते। पंद्रह लाख सबके खाते में आये या नहीं, दो करोड़ लोगों को रोजगार नहीं मिला, किसान को फसल का मुआवजा मिला या नहीं, महिलाओं की सुरक्षा का इंतजाम नहीं हुआ, डॉलर ₹40 का हुआ या नहीं, इन बातों पर भाजपा के नेताओं ने चुप्पी साध रखी है।

काम नहीं राम के नाम पर वोट

संजय सिंह ने कहा कि नीरव मोदी, ललित मोदी से लेकर विजय माल्या तक हजारों करोड़ लेकर हिंदुस्तान छोड़कर भाग गए। नोटबंदी और जीएसटी ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। इन मसलों पर बात न करना पड़े, इन बातों पर जवाब न देना पड़े इसलिए भाजपा वाले काम नहीं राम को लेकर सामने आ जाते हैं। भाजपा के लोग राम के नाम पर वोट मांगते हैं। उन्हें काम से कोई मतलब नहीं।

आप सांसद ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश के संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिये हमेशा तत्परता से संघर्ष करती रहेगी। भाईचारा एवं अमन का संदेश फैलाती रहेगी। उन्होंने कहा कि नफरत की बुनियाद पर हिंदुस्तान नहीं बनाया जा सकता जा है। भारतीय जनता पार्टी हिंदुस्तान को तालिबान बनाना चाहती है और नफरत फैलाकर राज करने की नीति अपनाए हुए हैं। बुलंदशहर की घटना के संदर्भ में जिस प्रकार की बातें सामने आई हैं, वे इस बात का प्रमाण हैं।

महेंद्र प्रताप सिंह
महेंद्र प्रताप सिंह

सत्ता पाने की खातिर भाजपा देश में नरसंहार करने पर उतारू : महेंद्र

प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सत्ता पाने की खातिर पूरे देश में नरसंहार करने की कोशिश में लगी है। उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में एक पुलिस निरीक्षक को शहीद कर दिया गया। जिनके ऊपर गोकशी का आरोप लगाया उनमें से सात नाम में से छह फर्जी निकले। भाजपा विधायक देवेंद्र लोदी खुलेआम अपराधियों का साथ दे रहा हैं। भाजपा के सांसद पुलिस कप्तान के घर में घुसकर आतंक मचा रहे है। जिसके चलते पुलिस कप्तान के बीबी,बच्चों को तबेले में छिपकर अपनी जान बचानी पड़ रही है।

बजरंग दल का संयोजक जो कि मुख्य आरोपी है वह वीडियो बनाकर खुलेआम घूमता फिर रहा है। इन घटनाओं से साफ होता है अपराधियों को प्रदेश छोड़ कर जाने की बात कहने वाले मुख्यमंत्री योगी की सरकार उनको संरक्षण दे रही है। भाजपा की कथनी और करनी का फर्क जनता के सामने आ चुका है।

About Samar Saleel

Check Also

सीएम योगी का रोड शो शुरू, झलक पाने को बेताब दिखे लोग, कड़े सुरक्षा इंतजाम

 मेरठ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज मेरठ शहर में रोड शो आयोजित किया जा रहा ...