Breaking News

Aditi Singh : क्षेत्र का विकास करना ही मेरी पहली प्राथमिकता

रायबरेली। सदर विधायक Aditi Singh अदिति सिंह ने नगर पालिका चुनाव के दौरान जनता से किये गए विकास सम्बंधी वादों के प्रथम चरण पूर्ण होने पर ख़ुशी जतायी है और कहा कि आने वाले समय में नगर पालिका नगर क्षेत्र को विकसित और खुशहाल बनाने में कोई कसर नही छोड़ेगी।

Aditi Singh : चौमुखी विकास के लिए किया जा रहा कार्य

बुधवार को एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सदर विधायक Aditi Singh अदिति सिंह ने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र का चहुमुखी विकास करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है और क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रो में विकास कार्य दुगुनी रफ़्तार से हो रहा है। सदर विधायक अदिति सिंह ने बताया कि शहर की मलिन एवं दलित बस्तियों की सड़को के नव निर्माण हेतु नगर पालिका द्वारा 10 करोड़ रूपए का कार्य किया जा रहा है।एवं शहरो में गड्ढा मुक्ति हेतु अब तक 38 लाख रूपए का निर्माण कार्य हुआ है। जिनमे मलिन एवं दलित बस्तियों की 80 प्रतिशत सड़कें कार्यरत है। शहर में विद्युतीकरण की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एक करोड़ दस लाख रुपये की एलईडी लाइट्स लगायी जा रही है।

100 हैण्डपम्प, 200 कूड़ेदानो का कार्य प्रस्तावित

सदर विधायक अदिति सिंह ने बताया कि नगर पालिका के वितीय वर्ष 2018-19 में 100 हैण्डपम्प का कार्य प्रस्तावित है एवं लगभग तीन करोड़ रूपए की शहरी सड़के कार्य योजना में प्रस्तावित है। इसके आलावा 65 लाख रुपये का टेंडर कन्टेनर के लिये प्रस्तावित है। नगर पालिका द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर करीब 200 कूड़ेदानो की व्यवस्था की जा रही है। रमजान पर्व को ध्यान में रखते हुए शहरी स्थानों पर विशेष पेयजल व्यवस्था हेतु पानी की टँकी की व्यवस्था दी जा रही है। शहर के चिन्हित पांच स्थानों पर डिलक्स शौचालयों का निर्माण किया जायेगा।

मेरे प्रयास एवं आरडीए के सहयोग द्वारा शहर में मल्टीलेवल पार्किग का निर्माण कार्य होना सुनिश्चित हुआ है : अदिति सिंह

बसों के वर्कशाप हेतु स्थान चिन्हित

सदर विधायक ने बताया कि परिवहन मंत्री से मिलकर बस स्टेशन के सौंदर्यीकरण हेतु एवं बसों के वर्कशाप हेतु झकरासी ग्रामसभा में स्थान चिन्हित होकर स्थापना हेतु कार्य प्रस्तावित किया जा चुका है। शहर के इन्दिरा उद्यान को और विकसित और सुंदरीकरण करने हेतु नगर विकास मंत्री से मिलकर 1 करोड़ की धनराशि जारी किया गया है ।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव,अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश श्रीवास्तव ने भी नगर पालिका की उपलब्धियों का उल्लेख किया।

दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

कांग्रेस के छह बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का रोक लगाने से इन्कार

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में क्राॅस वोटिंग के बाद बजट पारित करने के दौरान ...