Breaking News

बीमार CM मनोहर पर्रिकर पहुंचे सचिवालय,गर्मजोशी से हुआ स्वागत

पणजी। गोवा के CM मनोहर पर्रिकर बीमारी हालत में चार महीने बाद नए साल बाद सचिवालय पहुंचे। सीएम मनाेहर पर्रिकर को अपने बीच पाकर वहां माैजूद लोगों के चेहरे पर खुशी छा गयी।
इस दाैरान भाजपा विधायकों सहित विधान सभा अध्यक्ष प्रमोद सावंत, मंत्री मौविनगोडिन्हो, मिलिंद नाइक, नीलेश कैबरल और पूर्व विधायक किरण कांडोलकर ने उनका औपचारिक रूप से स्वागत किया।

मनाेहर पर्रिकर पैंक्रियाज कैंसर से पीड़ित

इससे पहले सीएम मनाेहर पर्रिकर अगस्त 2018 में कार्यालय गए थे। सीएम मनाेहर पर्रिकर इधर काफी समय से बीमार चल रहे हैं। वह पैंक्रियाज कैंसर से पीड़ित हैं। मार्च में वह उपचार के लिए यूएसए भी गए थे।
इसके बाद अक्टूबर में सीएम मनाेहर पर्रिकर दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से इलाज कराकर अपने घर वापस लौटे हैं। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने को कहा है। बावजूद इसके वो अक्सर निर्माण कार्यों का निरिक्षण करने पहुंच जाते हैं।

About Samar Saleel

Check Also

महाराष्ट्र में चल रहे मोदी तूफान के सामने तिनके की तरह उड़ जाएगा उद्धव सेना, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गठबंधन- डॉ दिनेश शर्मा

मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा ...