Breaking News

Acharya Narendra Dev को अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। समाजवादी आन्दोलन के महानायक Acharya Narendra Dev आचार्य नरेन्द्र देव की 63वीं पुण्यतिथि पर आज समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्री अखिलेश ने कहा कि आचार्य नरेन्द्र देव ने समता मूलक समाज की स्थापना का सपना देखा था। उन्होंने समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाया। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में भी उनका सराहनीय योगदान रहा था। एक शिक्षाविद के रूप में उनका बड़ा सम्मान था। सन् 1934 कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी के स्थापना सम्मेलन के अध्यक्ष थे। वे मानते थे कि देश में लोकतंत्र तभी फूलेगा-फलेगा जब लोग शिक्षित होंगे और उनमें परस्पर सौहार्द होगा।

Acharya Narendra Dev मानते थे कि

श्री यादव ने कहा कि आचार्य नरेन्द्र देव Acharya Narendra Dev मानते थे कि मानव समाज के कल्याण तथा नैतिक जीवन के विकास के लिए अन्याय का विरोध आवश्यक है। वे राजनीतिक स्वराज्य के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक स्वराज के लिए भी प्रयत्नशील रहे।

राजनीतिक स्वतंत्रता मिल जाने के बाद देश में जनतांत्रिक समाजवादी समाज निर्मित करने का प्रयास करते रहे। पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने आचार्य जी को अजातशत्रु कहा था। उनका स्पष्ट मत था कि समाजवादी समाज को बनाने के लिए सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक परिवर्तन के साथ जनमानस को बदलने तथा समाजवादी नैतिक मूल्यों के प्रशिक्षण की आवश्यकता है।

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी उनके विचारों से प्रेरित है और उनके रास्ते पर चल रही है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य सामाजिक आर्थिक विषमता को मिटाना और लोकतंत्र को मजबूत करना है। देश में समाजवादी विचारधारा ही एक मात्र विकल्प है जिसके माध्यम से समता, सम्पन्नता की प्राप्ति हो सकती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी समाज की स्थापना के विरूद्ध साजिश की जा रही है। उन्होंने लोकतंत्र को सही दिशा में ले जाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष  नरेश उत्तम पटेल, पूर्वमंत्री अवधेश प्रसाद, नरेन्द्र वर्मा, राममूर्ति वर्मा, राजकिशोर सिंह, महबूब अली, नवाब इकबाल, विशम्भर यादव, हाजी इकराम कुरैशी, संजय गर्ग, अबरार अहमद, नईमुल हसन, मनोज पाण्डेय, नफीफ अहमद, हाजी रिजवान, नवाब जान, अरविन्द कुमार सिंह सभी विधायकगण आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

भाजपा छोड़कर सपा की ली सदस्यता

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की उपस्थिति में कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप कुमार मौर्य ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस अवसर पर भी अरविन्द कुमार सिंह एम.एल.सी. भी उपस्थित थे।

 

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा ने सभी को छला, इंडिया गठबंधन देगा जवाब

लखनऊ:  कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने देश ...