Breaking News

Dharm Sansad के माध्यम से कर रहे गुमराह

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने कहा कि प्रयागराज में विश्व हिन्दू परिषद एवं संतों के माध्यम से आयोजित Dharm Sansad धर्म संसद में एक बार पुनः मन्दिर निर्माण की भाषा गोल माल रूप में रखी गयी। संतो और धर्माचार्यों के उपदशों से विश्व की जनता लाभान्वित होती है।

Dharm Sansad में ऐसा आभास हुआ

इस धर्म संसद Dharm Sansad में ऐसा आभास हुआ कि प्रमुख उपदेशक संघ प्रमुख मोहन भागवत रहे और उनके उपदशों का पालन संतों ने किया। इस प्रकार संतों के माध्यम से उल्टी गंगा बहाने का कार्य संघ प्रमुख ने किया। यदि इसी प्रकार देश में मन्दिर के नाम पर धर्मसंसद बुलाकर भाजपा के पक्ष में चुनावी माहौल तैयार करना है तो ज्यादा अच्छा होगा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सभी संतों को भाजपा के पक्ष में जनसम्पर्क अभियान में लगा दे। संघ प्रमुख का उपदेश संत गण स्वीकार कर लेंगे और देश में भाजपा का सैलाब आ जायेगा।

श्री त्रिवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और विश्व हिन्दू परिषद दोनो की ही रामन्दिर निर्माण की कोई इच्छा नहीं है केवल चुनावी वर्ष में ही राममन्दिर का राग अलाप कर संतों के माध्यम से उनके भक्तजनों का रूप भाजपा के पक्ष में मोड लेते हैं। वर्तमान चुनाव से पूर्व भाजपा केन्द्र में पूर्ण बहुमत और साथ ही साथ डबल इंजन की सरकारों की मांग जनता से करती थी परन्तु विगत पांच वर्षो में देश की जनता ने कई इंजन एक साथ लगाकर भाजपा की सरकार बनायी परन्तु देश की जनता ठगी गयी क्योंकि न ही मन्दिर बना और न ही किसानों और नौजवानों को पांच साल तक सही दिशा प्राप्त हो सकी। अब पुनः चार वर्ष बीतने के बाद केन्द्र सरकार की बिदाई के समय संतों के माध्यम से जाप कराकर मन्दिर की बाधाएं दूर करने का प्रयास किया जायेगा।

रोहित युवा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत

लखनऊ। युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. वसीम राजा ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजित सिंह जी के निर्देष तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की सहमति से लखनऊ निवासी रोहित अग्रवाल को युवा राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय महासचिव/प्रवक्ता मनोनीत किया है। श्री अग्रवाल अभी तक राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ में मध्य उ.प्र. के अध्यक्ष पद के दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। उनके मनोनयन पर युवा रालोद कार्यकर्ताओं में जोष एवं उत्साह है तथा युवा रालोद के संगठन को मजबूती मिलेगी।

 

About Samar Saleel

Check Also

माफिया को PDA ने नोटिस जारी कर कहा- बंगले का अवैध निर्माण ध्वस्त कराकर करें सूचित

 प्रयागराज:  पीडीए की भी अजब-गजब कार्यशैली हैरान कर देने वाली है। इस बार एक वर्ष ...