Breaking News

Road Safety को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

Road Safety के लिए बच्चों को विशेष रूप से जागरूकता पैदा करने के लिए परिवहन विभाग की ओर से 22 मार्च को सुबह 9 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएमएस गोमतीनगर के आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम सड़क सुरक्षा जागरूकता चुनौती में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उपस्थित केजीएमसी ट्रामा के डॉ. संदीप तिवारी ने सड़क दुर्घटना के समय बरती जाने वाली साव​धानियों से अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अधिकांश दुर्घटनाएं मानवीय भूल एवं यातायात नियामों की सम्यक जानकारी न होने के कारण घटित होती हैं। जिसमें निर्दोष व्यक्ति भी आहत होते हैं।

मैजीशियन राकेश ने मैजिक के माध्यम से दी जानकारी Road Safety की जानकारी

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में मैजीशियन राकेश श्रीवास्तव ने मैजिक के माध्यम से बच्चों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी। जिसे देख बच्चे काफी प्रभावित हुए। इसके साथ कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें पुरस्कात का वितरण किया गया। इसमें प्रथम पुरस्कार सूर्यांश को 51000 रूपये, ​दूसरा पुरस्कार अर्पिता सिंह को 21000 रूपये एवं तृतीय पुरस्कार सगुन श्रीवास्तव को 11000 रूपये प्रदान किये गये। कार्यक्रम में उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) आरके मिश्र, उप परिवहन आयुक्त (न्यायालय) जगदीश कुशवाहा के साथ परिवहन विभाग के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

सुलझा हुआ, सेवाभावी नेता राम नाईक: सुमित्रा महाजन

• 90 वर्ष पूर्ति पर राम नाईक का अभिनंदन समारोह अत्यंत सुलझा हुआ, सेवाभावी संघ ...