Breaking News

आजमगढ़: सिलेंडर फटा, 6 महिलाओं की मौत

लखनऊ। आजमगढ़ में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर कोटवा के चकबंगाली पुरवा में सिलेंडर में रिसाव के कारण आग लग गई और सिलेंडर फट गया। घटना दोपहर लगभग दो बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक जब यह हादसा हुआ, तब एक कमरे 8 महिलाएं भंडारे के लिए खाना बना रही थी। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में 6 महिलाओं की मौत हो गई है।

आजमगढ़ के कोटवा गांव में

आजमगढ़ के कोटवा गांव में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। इस दौरान तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। आग को बढ़ते देख घर में मौजूद लोगों ने बगल के कमरे में छिप जान बचाने की कोशिश की। आग के कारण कमरे में धुआं भर गया। इसी धुएं के कारण चार महिलाओं सहित कुल आठ लोग बेहोश हो गए। लोगों ने काफी मशक्कत कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। यहां डॉक्टरो ने 6 महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक युवती और अन्य दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस दर्दनाक हादसे से गांव में कोहराम मच गया।

About Samar Saleel

Check Also

कांग्रेस के छह बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का रोक लगाने से इन्कार

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में क्राॅस वोटिंग के बाद बजट पारित करने के दौरान ...