Breaking News

Bhadohi : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार

लखनऊ। भदोही Bhadohi के भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को पुलिस ने दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पूर्व अध्यक्ष ने एक महिला को नौकरी दिलाने के बहाने इंग्लिशिया लाइन स्थित लॉज में मिलने के लिए बुलाया था। जहां पर वह महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। इसका विरोध करते हुए महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया और 100 नम्बर पर इसकी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला व जिलाध्यक्ष को पकड़कर थाने ले गई। महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया।

Bhadohi के पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल

Bhadohi निवासी कन्हैया लाल मिश्र भाजपा का पूर्व जिलाध्यक्ष है। उसने भदोही की ही एक महिला को नौकरी दिलाने का वादा किया। इसके तहत वह महिला को किसी अधिकारी से मिलाने की बात कहकर इंग्लिशिया लाइन स्थित एक भाजपा पार्षद के लॉज में बुलाया। इसके बाद जैसे ही महिला कमरे में गई वह उससे दुष्कर्म करने लगा। महिला ने काफी विरोध किया और चिल्लाने लगी। उसने डायल 100 पर फोन भी किया। इस दौरान बगल के कमरे में रुके हुए लोग और लॉज मैनेजर आ गया। लोगों ने फोन करके सिगरा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला और आरोपी पूर्व जिलाध्यक्ष को अपने साथ थाने लेकर गई।
सिगरा थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर कन्हैया लाल मिश्र के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं महिला को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया है।

About Samar Saleel

Check Also

माफिया अतीक का शूटर बल्ली पंडित गिरफ्तार, भारी मात्रा में बम के साथ पकड़ा गया

खुल्दाबाद में माफिया अतीक अहमद के शूटर बल्ली पंडित उर्फ सुधांशु त्रिवेदी ने बालू ठेकेदार ...