Breaking News

भूतनाथ मार्केट बनेगा मॉडल बाज़ार

भूतनाथ मार्केट को “मॉडल बाज़ार “बनाने के उद्देश्य से भूतनाथ व्यापार मंडल और उम्मीद संस्था ने एक अभियान की शुरुआत की। जिसमें लखनऊ पुलिस ने भी अपना सहयोग दिया। इस अभियान के दौरान भूतनाथ बाज़ार में महिला सुरक्षा जागरूकता, यातायात जागरूकता और स्वच्छता जागरूकता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। अभियान के तहत उम्मीद संस्था की वीरांगना कॉप्स द्वारा यातायात को सुचारू रूप से संचालित किया जायेगा एवं यहाँ खरीदारी करने आने वाली महिलाओं को जागरूक किया जायेगा। जिससे बाजार में आने वाले ग्राहकों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।अभियान में मुख्य रूप से भूतनाथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता, अरविन्द पाठक, अमिताभ श्रीवास्तव, समीर खान, एसआई ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, उम्मीद संस्था के सचिव बलबीर सिंह मान, उपसचिव आराधना सिंह सिकरवर, रीता सिंह, वीरांगना कॉप्स इंचार्ज मनु सिंह एवं दर्जनों वीरांगना कॉप्स उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...