Breaking News

Power में नहीं आने वाली है भाजपा : राजेन्द्र चौधरी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा को अब यह एहसास हो चला है कि वह दुबारा Power सत्ता में आने वाली नहीं है। उसके झूठ और फरेब का पर्दाफाश हो चुका है। लोगों में गहरा असंतोष और आक्रोश है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन से भाजपा नेतृत्व में बौखलाहट है जो अब उनके आचरण, व्यवहार और भाषा में प्रदर्शित हो रहा है। यह कहावत सच के करीब है कि झूठ के पैर नहीं होते है।

Power और संवैधानिक पद पर बैठे

उत्तर प्रदेश की सरकार में सत्ता Power और संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्तियों से मर्यादित और संयमित आचरण तथा भाषा की अपेक्षा की जाती है किन्तु जिस तरह भाजपा सरकार अपने प्रदर्शन में विफल है वैसे ही अपने पद की गरिमा और संविधान की शपथ के अनुपालन में भी सरकार विफल हैं। उसकी ‘ठोको‘ भाषा की वजह से कितने ही निर्दोष लोग फर्जी एनकाउण्टर में मारे गए है और पुलिस वाले भी उसके शिकार हुए हैं।

लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की अपनी सशक्त भूमिका होती है। सत्तादल जितना ही विपक्ष भी महत्वपूर्ण अंग होता है। किसी दूसरे दल के कार्यकर्ताओं को गुण्डा कहना अशोभनीय और अनुचित है। उन्होंने इसी शब्दावली का प्रयोग कल राज्य विधानसभा में उन्होंने इसी तरह के सतही आक्षेप मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी पर लगाए है।

भाजपा की यह मानसिकता आर.एस.एस. की फासिस्ट वृत्तियों से प्रेरित है। उसके मूल में असहिष्णुता और संवेदनशून्यता है। जबसे भाजपा सत्ता में आई है उसने विपक्ष को उपेक्षित और अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ा है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने के साथ नए-नए विवाद भी पैदा किए जा रहे हैं।

 

About Samar Saleel

Check Also

कांग्रेस, बसपा और सपा के वरिष्ठ नेताओं ने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष मंगलवार ...