Breaking News

भाजपा : 17 नवंबर को पूरे प्रदेश में कमल संदेश बाइक रैली

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित बैठक में भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली का खाका खींचा। सुनील बंसल ने कहा कि कमल संदेश बाइक रैली प्रदेश की राजनीति में टर्निंग प्वाइंट साबित होगी। रैली के बाद पूरा प्रदेश भाजपामय हो जायेगा।

मुख्यमंत्री योगी सहित मंत्री,विधायक व सांसद होंगे शामिल

प्रत्येक बूथ से कम से कम पांच बाइक और दस व्यक्ति कमल संदेश बाइक रैली में शामिल होंगे। इस रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेन्द्र नाथ पांडे, डिप्टी सीएम द्वय केशव प्रसाद मौर्य व डॉक्टर दिनेश शर्मा सहित प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, सांसद तथा विधायक अलग-अलग स्थानों में शामिल होंगे।

इसके अलावा प्रदेश के सभी पदाधिकारी बाइक रैली का हिस्सा होंगे। रैली में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ता झंडे, टोपी और पट्टिकाएं गले में डालकर रैली में शामिल होंगे। बाइक रैली प्रत्येक विधानसभा में आयोजित होगी।

बाइक रैली के प्रारम्भ एवं समापन स्थल का चयन पूर्व में ही निर्धारित करने के साथ रैली के रूट का निर्धारण पहले से तय किया जाएगा। बाइक रैली में सभी को हेलमेट पहनकर आने का अनुरोध किया गया है। प्रदेश महामंत्री ने कहा 17 नवंबर को आयोजित कमल संदेश बाइक रैली आगामी 2019 लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेगी।

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, एलएसी से हटेंगे सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं ...