Breaking News

भाजपा ने समाज में नफरत फैलाया : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज एटा में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए एटा से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी कुंवर देवेन्द्र सिंह यादव और फर्रूखाबाद से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मनोज अग्रवाल को समर्थन देने की मतदाताओं से अपील की।

पहले चरण में सुबह 7 बजे शुरू होगी वोटिंग

भाजपा का संकल्प पत्र धोखा पत्र

श्री यादव ने कहा कि देश की जनता जाग गयी है। भाजपा का संकल्प पत्र धोखा पत्र है। भारत की संस्कृति सभी धर्म और जाति को सम्मान देने की रही है लेकिन भाजपा सरकार ने समाज में नफरत फैलाया है। भाजपा का विकास से कोई लेना-देना नहीं है। केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार का एक ही लक्ष्य है जनता को गुमराह करना।

श्री अखिलेश ने कहा कि महागठबंधन के पास जितना वोट है उतना किसी के पास नहीं है। जिस समय वोट पड़ेगा जनता चैकीदारों की चैकी छीन लेगी। देश में महापरिवर्तन लाने के लिये यह गठबंधन बना है।

यह विचारों, गरीबों, किसानों और जो आजादी के बाद पीछे छूट गये हैं उनका गठबंधन हैं। यह डॉ. राममनोहर लोहिया और डॉ. भीमराव अम्बेडकर की सोच का गठबंधन है। इससे भाजपा घबरा गयी है।

श्री यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन होगा तभी देश में खुशहाली आयेगी। देश के सामने जातिगत जनगणना के आंकड़े सामने आने चाहिए। आबादी के हिसाब से आरक्षण मिलना चाहिए। इसके लिये आधार से गिनती हो जानी चाहिए। सभी को हक और सम्मान मिलना चाहिए।

 

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा ने सभी को छला, इंडिया गठबंधन देगा जवाब

लखनऊ:  कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने देश ...