Breaking News

Cashier को गोली मार कर लूटे दस लाख

लखनऊ। विभूतिखंड में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े बिहारी गैस सर्विस के Cashier  कैशियर श्याम सिंह की गोली मार 10 लाख रुपए लूट ले गए। लुटेरे बीच सड़क पर असलहा लहराते हुए वहां से फरार हो गए। आप-पास के मौजूद लोगों ने घायल कैशियर को अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। घटना के समय श्याम सिंह बैंक में रुपए जमा करने जा रहे थे। सोमवार को सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया और आनन फानन आईजी, एसएसपी व कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वीडियो फुटेज खंगाले लेकिन हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिला।

ये भी पढ़ें :- बस ने पिकअप में मारी टक्कर, 3 की मौत 5 घायल

बिहारी गैस सर्विस में Cashier

विनीत खंड-2 में रहने वाले श्याम सिंह हिन्दुस्तान पेट्रोलियम की बिहारी गैस सर्विस में Cashier  कैशियर थे। वह अक्सर एजेन्सी का रुपया बैंक में जमा करने जाते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक श्याम सिंह बैंक के पास ही थे। इसी दौरान बाइक से दो युवक आए और कुछ समझने से पहले ही एक बदमाश ने श्याम सिंह को गोली मार दी। श्याम का संतुलन बिगड़ा और वह बाइक से गिर पड़े। इसी का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने रुपयों भरा बैग लिया और फरार हो गए।

गोली लगते ही वहां पर अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों की मदद से श्याम सिंह को लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि श्याम 10 लाख रुपए जमा करने जा रहे थे। इस घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी अस्पताल पहुंची और पति का शव देखते ही बेसुध हो गई।
आईजी सुजीत पाण्डेय, एसएसपी कलानिधि नैथानी, एएसपी अनूप सिंह समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। बैंक और आस पास लगे सीसी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। इस फुटेज में बाइक पर बदमाश दिखे हैं। एक बदमाश हेलमेट पहने था जबकि पीछे बैठा बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे हुए था।

 

About Samar Saleel

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...