Breaking News

विहिप, बजरंग दल की मध्य भारत प्रांत की बैठक संपन्न

भोपाल। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की मध्य भारत प्रांत की बैठक भोपाल में 21 व 22 जुलाई को सुंदरवन में संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश के सभी विहिप कार्यकर्ता एवं अधिकारीगण उपस्थित हुए, जिसमें संघ की दृष्टि से जिला राधौगढ़ के नवीन पदों का दायित्व भी सौंपा गया।

विहिप, बजरंग दल : मुकेश शर्मा बनें राधौगढ़ के अध्यक्ष

इससे पूर्व में मुकेश शर्मा विश्व हिंदू परिषद में जिला राधौगढ़ उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। वर्तमान में मुकेश शर्मा को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल में जिला राधौगढ़ अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया एवं पूर्व में दिलीप कुशवाहा पर जिला सह मंत्री का पद था जिन्हे वर्तमान में जिला राधौगढ़ के जिला मंत्री का नवीन दायित्व सौंपा गया।

ये भी पढ़ें- ट्रांसपोर्ट व्यावसाइयों ने किया चक्का जाम

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रांतीय अध्यक्ष पीताम्बर व प्रान्त मंत्री पप्पू वर्मा द्वारा नवीन कार्यकारिणी का गठन कर नवीन पदाधिकारियों को नवीन पद सौंपे गए, जिससे जिले के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। दोनो पदाधिकारियों को राम सोनी, मनीष दुबे ,सचिन शर्मा, अमित खंडेलवाल, अमित अग्रवाल, सचिन नामदेव, अक्षय पालीवाल आदि विहिप कार्यकर्ता एवं उनके मित्रों द्वारा नवीन पद मिलने पर शुभकामनाएं दी गई।

विष्णु शाक्यवार
विष्णु शाक्यवार

About Samar Saleel

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...