Breaking News

UP BJP में 2019 चुनाव को लेकर बदलाव

UP BJP में चुनाव 2019 के लोकसभा की तैयारी जोरों पर हैं। जिससे भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश संगठन में कई अहम बदलाव की तैयारी की जा रही है। पार्टी ने क्षेत्रीय संगठन मंत्रियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इसके साथ पूर्णकालिक प्रचारकों की नियुक्ति की गई है। वहीं ये बदलाव पार्टी की जमीन पर रणनीति लागू करने में अहम भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ये बदलाव केंद्र सरकार की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने की जीतोड़ कोशिश में लगी बीजेपी की रणनीति का अहम हिस्सा होंगे। 2019 चुनाव को महज सालभर का समय बचा है। ऐसे में पार्टी का संघ के साथ समन्वय उसके लिए बेहद जरूरी है। इसके साथ ऐसा माना जा रहा है कि अभी और बदलाव होने हैं। जिसमें कर्मठ कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने की कोशिश होगी। वहीं यूपी बीजेपी में पिछड़ों की अनदेखी का आरोप पहले ही लग चुका है।

  • जिसका असर इस बार संगठन में अनदेखी पर भारी पड़ सकता है।
  • जिसके लिए संगठन में विचार किया जा रहा है।

पूर्णकालिक प्रचारकों को दूसरे दायित्वों की जिम्मेदारी

यूपी भाजपा पहले ही गोरखपुर, फूलपुर, कैराना और नूरपुर उपचुनाव में हार से पार्टी का बड़ा झटका खा चुकी है। जिसके बाद संगठन में सुधार और बदलाव के कयास लगाए जा रहे थे। कुछ समय पहले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बैठक में निर्णय भी लिया गया था कि पार्टी में संगठन मंत्री का दायित्व संघ के पूर्णकालिक प्रचारकों को ही दिया जाए। इसी मानक को पूरा करने की कवायद शुरू हुई तो शिव कुमार पाठक संगठन मंत्री, गोरखपुर, ओमप्रकाश संगठन मंत्री, कानपुर, बृज बहादुर, संगठन मंत्री, अवध क्षेत्र के नाम सामने आए। ये पूर्व में भी प्रचारक रह चुके हैं, लेकिन अब संघ के प्रचारक नहीं है। इसलिए उन्हें उनके दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है।

  • इसके साथ पार्टी अब इन्हें जल्द ही संगठन में दूसरे पदों और दायित्वों में समायोजित करेगी।

यूपी बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन में बदलाव

इसके साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने यूपी बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन मंत्रियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इनमें रत्नाकर को क्षेत्रीय संगठन मंत्री, काशी के साथ ही गोरखपुर क्षेत्र के संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं यूपी बीजेपी के प्रकोष्ठों के प्रभारी रहे प्रद्युम्न अब लखनऊ में बैठक अवध क्षेत्र के संगठन मंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे।

पार्टी के अंदर बदलाव एक सतत प्रक्रिया

पार्टी के अंदर बदलाव एक सतत प्रक्रिया है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री, ब्रज क्षेत्र भवानी सिंह अब ब्रज के साथ ही कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र के संगठन मंत्री होंगे। उनका केन्द्र आगरा रहेगा। इस बदलाव पर यूपी बीजेपी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी का कहना है कि ये बदलाव पार्टी के अंदर चलने वाली सतत प्रक्रिया है। पार्टी नए विचारों, लोगों को मौका देती रही है। इस बदलाव को सिर्फ इसी रूप में ही लेना चाहिए।

About Samar Saleel

Check Also

बदरीनाथ समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, हेमकुंड साहिब में जमी 10 फीट बर्फ

उत्तराखंड में मौसम बार-बार बदल रहा है। दिन में गर्मी तो रात को हल्की ठंड ...