Breaking News

Samajwadi Vision पदयात्रा का हुआ समापन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में समाजवादी सरकार द्वारा प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किये गये विकास कार्यों से जनता को अवगत कराने के लिये 15 दिसम्बर 2018 से प्रारम्भ चार दिवसीय Samajwadi Vision समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा का समापन आज लखनऊ के 1090 महिला पावर हेल्पलाईन चैराहे पर हुआ।

चार दिवसीय Samajwadi Vision पदयात्रा

चार दिवसीय Samajwadi Vision पदयात्रा का नेतृत्व लखनऊ विश्वविद्यालय की स्टूडेंट लीडर कु0 पूजा शुक्ला ने किया। उनके छात्र सैकड़ों छात्र-छात्रायें पदयात्रा में शामिल हैं।

समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा भय, भूख और भ्रष्टाचार के खिलाफ सम्मान, सुरक्षा और रोजगार के लिए थी। यह पदयात्रा भाजपा सरकार की कुनीतियों और छात्र-नौजवान विरोधी नीतियों के खिलाफ समाजवादी परिवर्तन की पहल थी।

देश और प्रदेश में जिस प्रकार भाजपा जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव फैला रही है। उसका मुकाबला समाजवादी विचारधारा ही कर सकती है।

केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार ने समाज के सभी वर्गो का उत्पीड़न करने का काम किया है। छात्र-नौजवान, किसान, महिलायें, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक सहित समाज के कमजोर वर्गों की समस्याओं को दूर करने के लिये समाजवादी पार्टी और श्री अखिलेश  के नेतृत्व को मजबूत करने का आह्वान इस पदयात्रा के माध्यम से किया गया।

समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा को बीते 15 दिसम्बर 2018 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय, लखनऊ से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया था। यह पदयात्रा लखनऊ के विभिन्न स्थानों से होते हुए 1090 वूमेन पावर हेल्प लाइन पर आज इस पद यात्रा का समापन हुआ।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव हमेशा छात्रों-नौजवानों बढ़ाने का कार्य करते हैं। समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा जनता के बुनियादी मुद्दों की लड़ाई के लिये समाजवादी पार्टी की प्रतिबद्धता को दिखाता है।

पदयात्रा में शामिल छात्राओं में एकता मैसी, जेबा यास्मीन, शुभांगी, ज्योति, निधि मौर्या, प्रिया शुक्ला, हिमांशी कुमारी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से रविदास मेहरोत्रा, आनन्द भदौरिया, उदयवीर सिंह, डॉ. संग्राम सिंह यादव, गीता सिंह, बृजेश यादव, मो. एबाद, विजय सिंह, राम सागर, फाकिर सिद्दीकी, रतन सेन सिंह, अनीस राजा, अभिषेक यादव, मिशन दीक्षित, सर्वेश यादव, सिद्धार्थ मिश्रा, योगेश यादव,  सिन्टू सहित अन्य की उपस्थिति रही।

 

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...