Breaking News

CBI दफ्तर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन

लखनऊ। कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने CBI सीबीआई दफ्तर के पास बड़ा प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच भिड़ंत हो गई।

ये भी पढ़ें :- MLA ने दी व्यापारी को जान से मारने की धमकी

CBI दफ्तर पर प्रदर्शनकारियों

सीबीआई CBI दफ्तर के बाहर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजीं। इसके बाद राजबब्बर समेत सभी नेताओं को गिरफ्तार कर कैन्ट थाने ले जाया गया। करीब 3 बजे सभी नेताओं को छोड़ दिया गया।
इससे पहले, तय समय से पहले ही कांग्रेसी नवल किशोर रोड स्थित सीबीआई दफ्तर पहुंचना शुरू हो गये थे। दफ्तर के बाहर पुलिस ने बेरिकेडिंग कर रखी थी। करीब 4 घंटे चले घटनाक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं की पुलिस से कई बार झड़प भी हुई।

 

About Samar Saleel

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...