Breaking News

संजय गांधी को किया याद

लालगंज (रायबरेली). नगर की कांग्रेस कमेटी द्वारा स्व० संजय गांधी की पुण्य तिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करके उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

इस आयोजन पर अपने विचार व्यकित करते हुए प्रदेश संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ के दीपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि संजय गांधी ने गरीबों एवं देश के हित व नौजवानों के लिए सदैव आजीवन संघर्षरत् रहें हैं उनकी दूरदृष्टि ने भारत में आने वाली जनसंख्या समस्या पहले ही आ चुकी थी और उन्होंने परिवार नियोज़न , स्वच्छ भारत , जैसे पॉच सूत्रीय कार्यक्रम चलाये गए जिनकी सार्थकता आधुनिक भारत के निर्माण के लिए उपयोगी साबित हुई। इसके साथ ही कार्यक्रम में कई प्रवक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।


इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बैसवारा डिग्री कालेज के प्राचार्य अरूण कुमार सिंह “मुन्ना” ने किया। इस मौके पर नगर प्रभारी महेश सिसौदिया,नगर उपाध्यक्ष दयाशंकर शुक्ला ,युवा ब्लाक अध्यक्ष सुमित यादव,न्याय पंचायत अध्यक्ष राजकुमार द्विवेदी,वार्ड अध्यक्ष विमल धानुक, धनीराम,संजय सिंह,रामगोपाल यादव,बालकिशन तिवारी,सुरेश तिवारी,नगर अध्यक्ष राजेश भदौरिया एवं व्यापार मण्डल लालगंज अध्यक्ष विवेक शर्मा आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

रिपोर्ट: गब्बर सिंह

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा ने सभी को छला, इंडिया गठबंधन देगा जवाब

लखनऊ:  कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने देश ...