Breaking News

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं, उसका प्रचार शरारतपूर्ण : J.P. Nadda

लखनऊ। भाजपा उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा J.P. Nadda ने कहा कि जीत के सभी चिराग हमारे पास हैं। चुनाव फिजिक्स नही केमेस्ट्री है। भाजपा अब 2014 की भाजपा नहीं है। सदस्य और संख्या का विस्तार हुआ है। यूपी में भी संगठन बढ़ा है। विस्तार हुआ है। जब पलटन बढ़ती है तो संभालने वालों की भी संख्या बढ़ती है। एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस के पास कई मुद्दा नहीं है।

चुनाव प्रभारी J.P. Nadda आज लखनऊ पहुंचे

इससे पहले लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन की काट खोजने यूपी भाजपा के चुनाव प्रभारी J.P. Nadda जेपी नड्डा आज लखनऊ पहुंचे। वह भाजपा की चुनाव तैयारियों को धार देने के लिए लखनऊ आए हैं। वह मिशन 2019 का एजेंडा भी तय किया और भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों संग बैठक कर गठबंधन को देखते नई रणनीति की तैयार करने पर मंथन किया। जेपी नड्डा के साथ चुनाव सह प्रभारी गोवर्धन झाड़पिया, नरोत्तम मिश्रा और दुष्यंत गौतम भी हैं। इससे पहले हवाई अड्डे पर यूपी सरकार के मंत्री ब्रजेश पाठक, धर्म पाल सिंह और स्वाती सिंह ने प्रभारियों की टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद भाजपा मुख्यालय पर नड्डा ने पत्रकारों से बातचीत की।

भाजपा के चुनाव प्रभारी बनने के बाद पहली बार नड्डा सभी लखनऊ में होंगे। इससे पूर्व यूपी के लिए बनाए गए सभी प्रभारी दिल्ली में अधिवेशन में एकत्र हुए थे। वहां गठबंधन को लेकर भी मंथन हुआ था। पार्टी के दिग्गज नेताओं ने गठबंधन की काट तलाशना शुरू कर दिया है। इसे लेकर प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ इनकी मंथन बैठक होनी है। बैठक में सपा-बसपा की जातीय सियासत को चुनौती देने की रणनीति पर चर्चा होनी है।

भाजपा नेताओं का मानना है कि अगर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचा दें तो इसका फायदा लोकसभा चुनाव में मिल सकता है। आयुष्मान योजना, जनधन योजना, उज्जवल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सरीखी योजनाओं ने लोगों के जीवनशैली में बदलाव ला दिया है। ऐसे ही तमाम लाभार्थियों को वोटर में तब्दील करना भाजपा की कोशिश होगी।

 

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, एलएसी से हटेंगे सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं ...