Breaking News

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजियाबाद। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के नेतृत्व में गाजियाबाद में किसानों से मुलाकात करने के लिए अपने काफिले के साथ जा रहे थे। इस बीच पुलिस ने उनके काफिले को लोनी के मंडोला जाने से रोकने की कोशिश की जिससे झड़प शुरू हो गई। जिससे राज बब्बर को पुलिस ने लोनी बिहार इलाके में रोकते हुए गिरफ्तार कर लिया।

राज बब्बर की गिरफ्तारी से भड़के कांग्रेसी कार्यकर्ता​

पुलिस ने राज बब्बर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किसानों से मिलने जाने से रोक लिया। इस दौरान लोनी के सोनिया विहार इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उस समय जमकर हंगामा शुरू कर दिया, जब राज बब्बर को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस की महिला नेताओं के साथ बदसलूकी की। भारी हंगामे के बाद पुलिस ने राज बब्बर समेत सैकड़ो कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया।

About Samar Saleel

Check Also

राजपाट का त्याग करने वाले ही भगवान महावीर और बुद्ध हुए- पंकज सिंह

• चौक में आयोजित भगवान महावीर जन्म कल्याणक 2024 महोत्सव का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और ...