Breaking News

Zakir Hussain Nagar : सभासद अपात्रों को दिलवा रहे आवास

महराजगंज(रायबरेली)। जहां सरकार ने पूरी ताकत से गरीब लोगों को रहने के लिये पक्के आवास देने के सख्त निर्देश दिये है, वहीं अधिकारी व कर्मचारियों की मिली भगत से कस्बे के Zakir Hussain Nagar (जाकिर हुसैन नगर) वार्ड के सभासद नुरुल हसन ने नियम और कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ा रखी हैं।

Zakir Hussain Nagar : प्रधानमंत्री आवास की सूची में की गयी धांधली

इस सम्बंध में जाकिर हुसैन नगर के रहने वाले लोगों में प्रधानमंत्री आवास की सूची में की गयी धांधली को लेकर भारी आक्रोश दिखाई पड़ रहा है। वार्ड के लोगो ने बताया की सभासद नुरुल हसन अपने पद का दुरुपयोग कर वार्ड के गरीब पात्र जनता के आवास कटवा कर, अपने सगे सम्बन्धियों एवं खुद के नाम आवास करवा लिया।

वही इसकी शिकायत करने पर आवास सम्बंधी अधिकारियों ने भी सभासद का पक्ष लेते हुए आवास बनाने के लिए सरकारी धनराशि की किस्तें जारी कर दी। वार्ड के ही मुशीर अहमद ने बताया की सभासद ने सरकारी योजना के धन का दुरुपयोग करते हुए कर्मचारियों से मिलीभगत कर अपने ही घर की दादी, चाचा,भाई समेत घर के छः लोगों को आवासीय योजना में चयनित करा लिया है।

हद तो तब हो गयी जब जनता की सेवा की बात करने वाले सभासद नुरुल हसन ने अपने खुद के नाम भी आवास की किस्तें जारी करवा ली। जिसका विरोध करते हुए आवासों की सूची में धांधली की जांच किये जाने की मांग वार्ड के लोगों ने मुख्यमंत्री से की है।

रिपोर्ट- रत्नेश मिश्रा/राजन प्रजापति

 

 

About Samar Saleel

Check Also

राजपाट का त्याग करने वाले ही भगवान महावीर और बुद्ध हुए- पंकज सिंह

• चौक में आयोजित भगवान महावीर जन्म कल्याणक 2024 महोत्सव का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और ...