Breaking News

Crime Branch ने दाती महाराज के आश्रम पर की छापेमारी

दाती महाराज के आश्रम पर Crime Branch ने 3 घंटे तक छापेमारी की। दरअसल दाती महाराज अपनी ही शिष्या के यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिर गये। क्राइम ब्रांच टीम ने दाती महाराज उर्फ मदन राजस्थानी के आलावास स्थित आश्वासन आश्रम पर लगभग तीन घंटे तलाशी ली। इस दौरान टीम को आश्रम में केवल 100 बच्चियां मिली, जबकि दाती महाराज ने आश्रम में 800 बच्चियों के होने का दावा किया था। क्राइम ब्रांच की टीम के हाथ आश्रम के कुछ दस्तावेज लगे हैं, जिन्हे जब्त कर लिया गया। इसके बाद छानबीन कर रही क्राइम ब्रांच टीम वापस दिल्ली लौट गई।

Crime Branch की दस सदस्यीय टीम ने की छापेमारी

क्राइम ब्रांच की दस सदस्यीय टीम ने पीड़िता को साथ लेकर छापेमारी के लिए शनिवार को लगभग पौने चार बजे तीन गाड़ियों से आलावास स्थित आश्वासन आश्रम पहुंची। क्राइम ब्रांच के एसीपी के नेतृत्व में टीम में एक इंस्पेक्टर और दो सब इंस्पेक्टर के साथ दस लोग शामिल रहे। टीम के साथ पीड़िता और उसके पिता भी थे। सूत्रों के अनुसार टीम पीड़िता से आश्रम की तस्दीक करवाने आई थी। खोजबीन के दौरान टीम को आश्रम में कुछ कागजातों के साथ महज 100 बच्चियां मिली। इसके साथ इस दौरान दाती महाराज और उनके सहयोगी आश्रम में नहीं थे।

बच्चियों का लिया गया बयान

क्राइम ब्रांच टीम ने आश्रम में कुछ बच्चियों के बयान लिए हैं। टीम ने घटना वाले कमरे का भी बारीकी से मुआयना किया। मौका तस्दीक करने के दौरान आश्रम समर्थक कुछ लोग भी वहां पहुंचे और उन्होंने दाती महाराज को बेगुनाह बताया। इस दौरान आश्रम के वकील घनश्याम सारस्वत भी मौके मौजूद रहे। टीम शाम करीब पौने सात बजे आश्रम से वापस दिल्ली लौट गई।

पीड़िता ने यहीं की थी पढ़ाई

उल्लेखनीय है कि आलावास वही आश्रम है, जहां पीड़िता ने पढ़ाई की थी। कभी इस आश्रम में हजारों की संख्या में भक्तों व समर्थकों का जमावड़ा लगा रहता था। वहीं शनिवार को आश्रम में क्राइम बांच की टीम के आने से वहां सन्नाटा पसरा रहा। दाती महाराज के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज होने के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पहले दिल्ली स्थित आश्रम की तलाशी ली थी। जिसके बाद सर्च वारंट मिलने के बाद शनिवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम आलावास पहुंचकर छापेमारी की।

About Samar Saleel

Check Also

कांग्रेस के छह बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का रोक लगाने से इन्कार

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में क्राॅस वोटिंग के बाद बजट पारित करने के दौरान ...