Breaking News

शशिकला की पड़ोसी बनी साइनाइड किलर

बेंगलुरु.एआईएडीएमके सेक्रटरी शशिकला नटराजन हाल ही में आय से अधिक संपत्‍ति के मामले में जेल में है, उन्हें 4 साल की सजा सुनाई गई है।जेल में उनकी महिला पड़ोसी को लेकर वह इस समय कुछ ज्यादा ही चर्चा में है।

शशिकला इन दिनों बेंगलुरु के परपाना अग्रहारा जेल में अपनी सजा काट रही है।उन्हें महिला बैरक के 10 फुट लंबे और चार फुट चौड़े सेल में रखा गया है।उनके बराबर वाली बैरक में के.डी. केपाम्मा उर्फ सायनाइड मल्लिका को रखा गया है। 42 वर्षीय “सायनाइड मल्लिका” बेहद खतरनाक शातिर महिलाओं में से एक हैं।

कहा जा रहा है कि सायनाइड मल्लिका जेल में बंद शशिकला से दोस्ती बढ़ाने की कोशिश भी फ़िराक में है। इतना ही नही वह खुद लाइन में लगकर शशिकला के लिए खाना लाती है। इन सबके बीच शशिकला की पार्टी के लोग उनकी सुरक्षा को लेकर थोड़ा परेशान भी हैं।लेकिन जेल प्रशासन ने उनकी सुरक्षा को लेकर निश्चिन्त रहने को कहा है।

सायनाइड मल्लिका पर 7 महिलाओं को मारने का आरोप है। साल 1999 से लेकर 2007 तक ये अपराध की दुनिया में चरम पर रही। कर्नाटक के कग्गलीपुरा गांव की रहने वाली मल्लिका मंदिर जाने वाली महिलाओं को अपना शिकार बनाती थी।घटना के दौरान वह महिलाओं को सायनाइड खिलाकर उनके कीमती सामान को चुरा लेती थी।वर्ष 2008 में उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया था तब से मल्लिका जेल में अपनी सजा काट रही है।

About Samar Saleel

Check Also

डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में श्रीलंका की मदद कर रहा भारत

नई दिल्ली। श्रीलंका के लिए डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) विकसित करने में भारत महत्वपूर्ण भूमिका ...