Breaking News

घर से गायब लड़की की लाश मिली

गोरखपुर. झंगहा थाना क्षेत्र केे ग्रामपंचायत तेन्दुवाखुर्द के टोला महुवई के पूरब में भुल्लन यादव के बाग में पेड़ से लटकती एक युवती की लाश बरामद की गई है। युवती की पहचान महुवई के शिव यादव की 17 वर्षीय पुत्री नेहा के रूप में हुई है। शिव यादव परिवार सहित घर छोड़कर फरार बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार शिव की पहली पत्नी की मौत 10 वर्ष पहले हो गई थी,जिससे तीन बच्चे नेहा,विशाल व आँचल है। माँ की मौत के बाद आँचल अपने ननिहाल में रह रही है। बाप के पास 17 वर्षीय नेहा तथा 14 वर्षीय विशाल रहते है। गांव वालो ने बताया कि ममता ने तीसरा विवाह शिव यादव से किया है और पहले से ममता के दो बच्चियां हैं। उसके तीसरे पति शिव से भी उसको एक बेटी जन्मी है।

गांव वालों ने बताया कि सौतेली माँ का व्यवहार नेहा तथा भाई विशाल के प्रति काफी कठोर था। ममता दोनों बच्चों को स्कूल भी नही जाने देती थी जबकि अपनी तीनो बच्चियों को पढ़ा रही है। नेहा से घर का सारा काम कराने के अलावा पशुओ के लिए चारे की व्यवस्था भी नेहा के ही जिम्मे थी।इतना कुछ करने के बाद भी नेहा को बात बात पर प्रताड़ित करती थी। सौतेली माँ के व्यवहार से आजिज आकर बेटा विशाल बाहर जाकर मजदूरी कर रहा है।

गांव वालों के मुताबिक रविवार के दिन ममता ने नेहा को बुरी तरह से मारा जिसके बाद दोपहर में उसके भागने की खबर गांव में प्रचारित कर दी गयी। क्योंकि ममता का व्यवहार गांव के लोगों सभी ठीक नहीं था इसीलिए किसी ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया। सोमवार की सुबह शौच के लिए निकले लोगो ने पेड़ से लटकती लाश देखकर जब पुलिस को इसकी सूचना दी तब जाकर लोगों को घटना के बारे में जानकारी हुई। घटना के बाद से ही शिव परिवार समेत फरार है एयर परिस्थितिजन साक्ष्य नेहा की हत्या किए जाने की गवाही दे रहे है। फिलहाल पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई है।

रिपोर्ट: रंजीत जयसवाल

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा ने सभी को छला, इंडिया गठबंधन देगा जवाब

लखनऊ:  कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने देश ...