Breaking News

नहर के पास मिली युवती की लाश

बहराइच। गनियापुर गांव के पास स्थित नहर में एक युवती की लाश बरामद हुई। पीठ के बल सतह पर पड़ी लाश के शरीर के नीचे का हिस्सा पानी में डुबा था। ग्राम प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को नहर से निकलवा कर पहचान के प्रयास असफल होने पर लाश की फोटोग्राफी कराई है। शव को पहचान के लिऐ मार्च्युरी मे रखा गया है।
देहात कोतवाली के बेड़नापुर के मजरे गनियापुर गांव के बाहर से नहर बहती है। मंगलवार की दोपहर में लगभग 12 बजे उधर मवेशी चराने गये बच्चों ने नहर की सतह पर पीठ के बल पड़ी एक युवती की लाश पड़ी देखी। तो वह शोर मचाते हुऐ गांव में पहुंचे। जैसे ही लोगों को इसकी भनक लगी। तो लोग नहर की ओर इस आशंका से दौड़े कि गांव की कोई महिला नहर में डूब गई है। लोग नहर के समीप पहुंचे। तो देखा कि किसी लगभग 35 वर्ष की युवती की लाश पीठ के बल पड़ी हुई है। उसका सिर से पेट तक का हिस्सा पानी के बाहर था। निचला हिस्सा पानी के अंदर था। उसके शरीर पर लाल सलवार, काला कढ़ा कुर्ता, काला स्कार्फ था। ग्राम प्रधान की सूचना पर देहात कोतवाल मधुप कुमार मिश्र, टिकोरा मोड़ चैकी प्रभारी ब्रहमानंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को नहर से निकलवाया गया। महिला आरक्षी ने शव की तलाशी ली। लेकिन ऐसा कोई सामान नही मिला कि शव की पहचान हो सके। शव की फोटोग्राफी कराऐ जाने के बाद शव को मार्च्युरी में रखवाया गया। ताकि शव की पहचान हो सके। देहात कोतवाल मधुप कुमार मिश्र ने बताया कि गनियापुर निवासी विजय कुमार श्रीवास्तव की सूचना दर्ज की गयी है। पोस्टमार्टम कराऐ जाने पर रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी।

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...