Breaking News

भाजपा सरकार में Democracy का गला घोंटा जा रहा है : अखिलेश

उत्तर प्रदेश। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कासगंज में हुई सांप्रदायिक हिंसा की घटना कोप्रदेश के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक बताया है। भाजपा सरकार में लोकतंत्र Democracy का गला घोंटा जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कासगंज में तत्काल क़ानून व्यवस्था बहाल की जाए जिससे आम जनजीवन सामान्य हो सके।

हिन्दू-मुसलमान दोनों का बराबर का योगदान

  • भाजपा पर आरोप लगते हुए अखिलेश यादव ने कहा भाजपा द्वारा समाज को बांटने का षड़यंत्र सफल नहीं हो पायेगा।
  • अखिलेश यादव ने जनता से आपसी सदभाव एवं भाईचारा बनाये रखने की अपील किया।
  • उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक सौहार्द बनाये रखने की पक्षधर है।
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है।
  • भाजपा का हमेशा से नफरत फैलाने का इतिहास रहा है।
  • उन्होंने कहा प्रदेश को आगे ले जाने में हिन्दू-मुसलमान दोनों का बराबर का योगदान रहा है।

कानून व्यवस्था तत्काल दुरूस्त हो

  • सामाजिक वैमनस्यता, घृणा,द्वेष आधारित राजनीति भारतीय संविधान विरोधी है।
  • जनमत के द्वारा चुनी गयी सरकार की यह जिम्मेदारी होती है कि सामाजिक समरसता बनी रहे।
  • भाजपा सरकार ऐसी व्यवस्था बनाने में असफल हो गयी है।
  • गंगा-जमुनी तहजीब को आगे बढ़ाने की जगह भाजपा समाज को बंटवारे की ओर ले जा रही है।
  • अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार को तत्काल कासगंज समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में कानून व्यवस्था चुस्त दुरूस्त करनी चाहिए।
Mohd. Farman

About Samar Saleel

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...