Breaking News

Demonetization और जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था पर संकट : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से नोएडा से आए नौजवानों से मुलाकात कर उनकी समस्यायें सुनी । नौजवानो ने बताया कि Demonetization नोटबंदी की वजह से उनकी कम्पनियों में ताला बंदी हो गई है जिसमें तमाम युवा कर्मी बाहर हो गए हैं। बेरोजगारी की मार से वे सब दुःखी हैं।

बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाजपा सरकार द्वारा उत्पीड़न की कार्यवाहियों के बारे में भी बताया। भाजपा सरकार की संवेदनशून्यता की पराकाष्ठा है कि गरीब, बीमार, उत्पीड़न के शिकार राजधानी में सड़कों पर मारे-मारे धक्के खा रहे हैं उनकी सुनने वाला कोई नहीं।

Demonetization और जीएसटी से

श्री अखिलेश ने इस अवसर पर कहा कि Demonetization नोटबंदी और जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था पर संकट आया है। व्यापार जगत में अराजकता की स्थिति है। लोगों की घरेलू बचत बैंकों में कैद हो गई जिसे बड़े उद्योगपति विदेश लेकर भाग गए। भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से परेशान होकर 42 हजार व्यवसायी देश छोड़कर विदेश चले गए हैं। बैंकों की स्थिति डांवांडोल है।

श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। जेलों में अपराधी बंदियों की दबंगई चल रही है। हत्या, लूट, अपहरण की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। पुलिस का मनोबल गिरा हुआ है।

समाजवादी सरकार में अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 सेवा एवं 1090 वूमेन पावर लाइन सेवाएं शुरू की गई थी। भाजपा ने इन्हें भी बर्बाद कर दिया।

श्री अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास कार्य लम्बे समय से ठप्प है। जनहित का कोई काम नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री जी और उनके सहयोगी मंत्री अपने राज्य की चिंता छोड़कर दूसरे प्रदेशों में भाजपा के प्रचार में जुटे हैं। उनकी चिंता अन्य प्रदेशों में भाजपा सरकार बनाने की है। उत्तर प्रदेश के बजाय 2019 में केन्द्र में भाजपा को बचाए रखना उनकी प्राथमिकता में हैं।

 

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, एलएसी से हटेंगे सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं ...