Breaking News

Paddy खरीद को लेकर जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

रायबरेली। जिलाधिकारी संजय कुमार ने निर्देश दिये है कि Paddy धान खरीद वर्ष 2018-19 की बैठक में धान खरीद की अवधि 01 नवम्बर से 28 फरवरी 2019 तक होगी। कृषकों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो तथा शासन की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक धान की खरीद की जाये इसके लिए समुचित तैयारियां दुरूस्त रखें। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत धान क्रय नीति घोषित कर दी गई है।

Paddy का समर्थन मूल्य

धान Paddy का समर्थन मूल्य कामन 1750 रूपये प्रति कुं0, ग्रेड ए 1770 रूपये प्रति कुं0 निर्धारित है। रविवार एवं राजपत्रित अवकाशों को छोड़कर शेष कार्य दिवसों में धान क्रय केन्द्र खुले रहेंगे। प्रदेश के लिए 50 लाख मी0टन धान क्रय का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें जनपद का क्रय लक्ष्य 120300 मी0टन निर्धारित है। इस वर्ष 61 क्रय केन्द्र खोले गये है। जिसमें एजेन्सी खाद विभाग 08, पीसीएफ0 37, एस0एफ0सी0 08, यूपी एग्रो 03, उत्तर प्रदेश राज्य कल्याण कार्यक्रम निगम 04, एफ0सी0आई0 01 कुल 61 धान क्रय खोले गये है।

जिला खरीद अधिकारी अपर जिलाधिकारी वि0रा0 को जिला खरीद अधिकारी नामित किया गया है। कलेक्ट्रेट के बचत भवन में धान खरीद 2018-19 की कार्यशाला की अध्यक्षता एडीएम एफआर राजेश कुमार प्रजापति ने निर्देश दिये कि क्रय केन्द्रों पर सुख सुविधा छन्ना, पंखा, बिनोइंग फेन, इलेक्ट्रानिक कांटा, धान कुटाई, ई-उपाजन भुगतान की व्यवस्था, बोरों की उपलब्धता आदि पूरी तरह से दुरूस्त रहे।

क्रय केन्द्रों पर अभिलेखों का रखाव बैनर का प्रदर्शन भली-भांति किया जाये। कृषकों की सुविधा की दृष्टिगत धान क्रय केन्द्रो पर बैनर में धान समर्थन का मूल्य, क्रय संस्था, क्रय केन्द्र का नाम, शिकायत पंजीकरण का टॉल फ्री नम्बर 18001800150 एसडीएम, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, क्रय केन्द्र प्रभारी का नाम व मोबाईल नम्बर आदि लिखा हो।

 

About Samar Saleel

Check Also

अयोध्या के भव्य राम मंदिर में हुआ रामलला का सूर्य तिलक, अद्भुत क्षण के साक्षी बने करोड़ों रामभक्त

500 वर्षों तक चले संघर्ष के बाद निर्मित भव्य महल में मना रामलला का पहला ...