Breaking News

Bahraich Festival की तैयारियां में लगा जिला प्रशासन

बहराइच। कई दशकों के बाद Bahraich Festival का अयोजन किया जा रहा है। जिसका जिला प्रशासन ने जायजा लिया। जिससे जनपद वासियों में खुशी की लहर दिखाई दे रही है। जिले का मान बढ़ाने वाले इस महोत्सव को देखने के लिए जनपद के युवा वर्ग खासा उत्साहित दिखाई दे रहा है। जिला प्रशाशन इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों,सेवी संस्थानों एवम समाजसेवियों का आहवान कर रहा है। प्रसाशन इसके लिए फ़िल्म जगत से लेकर अन्य हस्तियों को इस कार्यक्रम से जोड़ने में लगा है। लगभग दो दर्जन रंग बिरंगे नृत्य करते हुए इलेक्ट्रिक झूले व सांस्कृतिक कार्यक्रम बहराइच महोत्स्व का मुख्य आकर्षण होंगे।

16 से 20 तक Bahraich Festival में होंगी आकर्षक प्रस्तुतियां

जिला अधिकारी अजयदीप सिंह प्रसाशनिक अमले के साथ गेंदघर मे भूमिपूजन करेंगे। नगर मजिस्ट्रेट प्रमिल कुमार सिंह ने बताया कि बहराइच महोत्सव में पदम शेखर सेन, भजन गायक अनूप जलोटा, मालिनी अवस्थी ,पदम् मनोज जोशी, तनिष्ठा पूरी, राजस्थानी लोक नृत्य गायकी, कवि सम्मेलन, कव्वाली, शास्त्रीय नृत्य, भारत माता की आरती, रास लीला, नाटक, जनजातीय नृत्य, गायन, लोक संगीत, कोहेनूर लांगा, देश भक्ति गीत के कार्यक्रमो के साथ ही स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति होगी।

  • महोत्सव में 16 से 20 मार्च तक मुख्य आकर्षक प्रस्तुतियां होगी

रिपोर्ट-फ़राज़ अन्सारी

About Samar Saleel

Check Also

ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दिलीप घोष की मुश्किलें बढ़ीं, BJP नेता के खिलाफ मामला दर्ज

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर टिप्पणी करने के मामले में भाजपा ...