Breaking News

भाजपा का ‘महामंथन’ एक और जुमला : Dr. Manju Dixit

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव प्रचार की रणनीति पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता Dr. Manju Dixit डाॅ0 मंजु दीक्षित ने संघ व भाजपा संगठन के बीच मंथन 53 महीनों में मोदी नीत भाजपा सरकार द्वारा पैदा किए गए राजनीतिक व सामाजिक कचरे के निपटान का मंथन बताया। उन्होंने कहा कि जनाक्रोश की अभिव्यक्ति से भयभीत यह भाजपाई मंथन, उत्तर प्रदेश को निश्चित ही साम्प्रदायिक महाभारत में ढकेलने के परिणाम तक पहुंचाएगा। महाभारतीय चक्रव्यूह में सिद्धहस्त यह संघ और संगठन जातियों व उपजातियों को एक दूसरे के समक्ष दुश्मनों की भांति खड़ा करेगा और इसमें बहे रक्त पर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने का काम करेगा।

भाजपा का घोषणापत्र खुद एक सवाल : Dr. Manju Dixit

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता डाॅ0 मंजु दीक्षित ने एक बयान में कहा कि केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश में यदि भाजपा के घोषणापत्र को देखा जाए और सरकार पर विमर्श करने के बाद जब जमीनी हकीकत देखी जाये तो बहुत बड़ा सवाल खड़ा होता है कि सरकार यथार्थ में कहां तक पहुंची? कौन से वादे पूरे हुए, सुरक्षा व्यवस्था कितनी मुस्तैद हुई? वंचित तबके के हक कितनों को मिले? ऐसे ही तमाम सवाल हैं जो जवाब का मुंह ताक रहे, ‘जवाब’ वो जो सच हो, ‘जुमला’ नहीं। भाजपा में पुनः महामंथन होने जा रहा है यानी फिर जनता के थके -पांव, दबे-कुचले हारे चेहरे ‘सरकार’ का मुंह उम्मीद से ताकने लगे कि क्या इस ‘महामंथन’ में उसे रोजी-रोटी, सुरक्षा, शिक्षा, सेहत मिलेगी।

डाॅ0 दीक्षित ने कहा कि भाजपा को अपने कार्यालय व अपने कार्यकर्ताओं के बीच महामंथन करने के बजाय जनता के पास जाना चाहिए व उनके कुम्हलाये चेहरे देखकर यह ‘मंथन’ कर लेना चाहिए कि क्या हमने अपने घोषणापत्र में किये वादे पूरे किये? क्या उन जनभावनाओं को हमने महसूस करके पूरा किया जो हमने सरकार में आने से पहले भारत की दबी कुचली जनता के बहुप्रतीक्षित संवेदनाओं से किया था? हम जनता की भावनाओं से खेलें या उनका मखौल बनाया, मंथन इस बात का सरकार को करना चाहिए, न कि जुमले का फिर नया इतिहास रचने के लिए बैठें।

About Samar Saleel

Check Also

राजपाट का त्याग करने वाले ही भगवान महावीर और बुद्ध हुए- पंकज सिंह

• चौक में आयोजित भगवान महावीर जन्म कल्याणक 2024 महोत्सव का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और ...